पीएम मोदी के बयान पर कांग्रेस का पलटवार: CM भूपेश बोले- फिर बहने लगी झूठ की बयार
पीएम नरेंद्र मोदी की रायपुर में चुनावी सभा के बाद प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। पीएम ने जाते-जाते मंच से कहा कि 'बदलबो-बदलबो एक दारी सरकार बदलबो'। पीएम के इस बयान की सियासी गलियारे में जमकर चर्चा हो रही है। मामले में जमकर आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीएम नरेंद्र मोदी की रायपुर में चुनावी सभा के बाद प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। पीएम ने जाते-जाते मंच से कहा कि 'बदलबो-बदलबो एक दारी सरकार बदलबो'। पीएम के इस बयान की सियासी गलियारे में जमकर चर्चा हो रही है। मामले में जमकर आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं। इसके बाद सीएम भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोला और पलटलार कर बीजेपी को घेरा है।
भूपेश बघेल ने ट्वीट करके लिखा कि ' आप आए तो फिर झूठ की बयार बहने लगी मोदी जी। प्रदेश भाजपा के नेता लगातार किसानों को गुमराह कर रहे थे कि धान खरीदी केंद्र के पैसों से होती है। आप प्रधानमंत्री हैं, आपको तो सच पता है, लेकिन आप भी झूठ बोल गए।
लुटेरों के पास जवाब नहीं है. इनके पाप का घड़ा भर चुका है. pic.twitter.com/JYGpDEVbMD
विज्ञापन विज्ञापन— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) July 7, 2023
यह किसानों के नाम पर सबसे बड़ा झूठ है कि केंद्र राज्य के धान उपार्जन का 80 प्रतिशत केंद्र ले लेता है। अगर आपकी सरकार की भूमिका राज्यों के धान खरीदी में इतनी ही है तो आपके लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में किसान 1000-1200 रुपए क्विंटल में धान क्यों बेचने पर मजबूर हैं मोदी जी? आपको छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं ने गलत जानकारी दी और आप भाषण पढ़कर चले गए। छत्तीसगढ़ का बच्चा बच्चा जानता है कि हमने गंगाजल की कसम दस दिनों के भीतर किसानों की कर्जमाफी के लिए खाई थी और दो घंटों के भीतर कर्ज माफी हो गई थी।
ये है गंगाजल की सच्चाई. छत्तीसगढ़ के लोग तो जानते हैं लेकिन प्रधानमंत्री फिर से मंच से झूठ बोलकर चले गए. pic.twitter.com/0ZgDo1cxp5
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) July 7, 2023
लेकिन भाजपा की सुई अटक गई है। भाजपा का ‘2100 रुपए क्विंटल’ और ‘बोनस’ का कभी पूरा न हुआ वादा किसानों को ठीक तरह से याद है। वो ये भी जानते हैं कि कांग्रेस की सरकार उनके लिए क्या कुछ कर रही है। अब छत्तीसगढ़ के किसानों को कोई गुमराह नहीं कर सकता। आप भी नहीं।
लुटेरों के पास जवाब नहीं है. इनके पाप का घड़ा भर चुका है. pic.twitter.com/JYGpDEVbMD
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) July 7, 2023
जानिए सीएम ने और क्या कहा-
- जननेता राहुल गांधी जी जब सड़कों पर चले तो इनकी नींद उड़ गई है। पूरे हिंदुस्तान के लोग उनके साथ हैं। ये कितना भी दबाने की कोशिश करें, राहुल जी न डरेंगे। ना रुकेंगे। मोदी आए साढ़े 4 साल में पहली बार तो उनका कार्यक्रम हुआ। लोग उम्मीद कर रहे थे कि वह छत्तीसगढ़ में कुछ देकर जाएंगे, लेकिन एक फूटी कौड़ी भी उन्होंने नहीं दी। यह 2006-07 में यूपीए सरकार के समय में जो काम स्वीकृत हुए थे। उसका लोकार्पण करके गए हैं, लेकिन सबसे ज्यादा वह झूठ बोल कर गए हैं। पहली बात यह है कि अमित शाह जी जो झूठ बोल कर गए थे कि धान की खरीदी केंद्र सरकार के पैसे से होती हैं। आज मोदी जी फिर वही झूठ बोलकर गए हैं। जबकि सब जानते हैं कि राज्य सरकार राज्य सरकार धान खरीदी करती है लोन लेती है।
- सीएम ने आरोप लगाते हुए कहा कि रमन सिंह लूटने का काम कर रहे थे। नीरव मोदी, ललित मोदी, मेहुल चौकसे बताए ना , राहुल गांधी जो पूछ रहे थे जो लूटकर भाग रहे हैं, उन्हें रोकने की कोशिश कौन कर रहा है। पूरे हिंदुस्तान को ये लोग 2 लोगों को बेचने का काम कर रहे हैं। दो लोग बेच रहे हैं, दो लोग खरीद रहे हैं। साजिश वो लोग कर रहे हैं। षड्यंत्र वो लोग कर रहे हैं। फंसाने का काम वो लोग कर रहे हैं और इल्जाम हम पर लगा रहे हैं। राहुल गांधी जी के खिलाफ क्या-क्या नहीं षड़यंत्र कर रहे हैं। गांधी परिवार के खिलाफ क्या-क्या नहीं षड़यंत्र कर रहे हैं। विपक्ष के खिलाफ क्या-क्या षड्यंत्र नहीं कर रहे हैं, यह सब पूरा देश और दुनिया देख रही है।
चुनाव के समय छत्तीसगढ़ की याद आती है: टीएस सिंहदेव
उप मुख्यमंत्री सिंहदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण में एक भी नई बात नहीं थी। उन्हें छत्तीसगढ़ में 36 हजार करोड़ के धान घोटाले की जांच की बात कहनी थी, लेकिन नहीं की। प्रधानमंत्री को सिर्फ चुनाव के समय छत्तीसगढ़ की याद आती है। पीएम का दौरा पूरी तरह से चुनावी था। वे पिछले चुनाव के पहले आए थे और अब भी चुनाव से पहले आए हैं। बीच में छत्तीसगढ़ उनकी प्राथमिकता में नहीं था। वे केवल चुनावी माइलेज लेने आए थे।
'माता कौशल्या और भांचा राम को ही भूल गए पीएम मोदी'
पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कहा कि पीएम मोदी माता कौशल्या के मायके और भगवान राम के ननिहाल में आकर उन्हें ही भूल गए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी राम के ननिहाल में आकर माता कौशल्या और भांचा राम को ही भूल गए। उन्हें माता कौशल्या की जय बोलने से परहेज है। पीएम के आने से पहले हमने 21 सवाल किए थे। पीएम के पास जवाब नहीं था या वो देना ही नहीं चाहते। उन्होंने जन हितैषी सरकार के खिलाफ झूठ बोला है। कांग्रेस की सरकार शराबबंदी को लेकर आगे बढ़ चुकी है। अब तक 150 शराब दुकानें बंद कर दी गई है।
'थोड़ी सी भी शर्म हो, तो सच बताइए': सांसद सरोज पांडेय
राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने पीएम मोदी को लेकर दिए गए सीएम भूपेश के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आप @bhupeshbaghel जी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री हैं पद की गरिमा रखनी चाहिए थी। अगर थोड़ी सी भी शर्म हो तो सच बताइए क्या कांग्रेस ने चुनाव के पहले शराब बंदी की घोषणा नही की थी? सच तो ये है कि आपने झूठे वादों की ऐसी झड़ी लगाई है कि इन्द्रदेव की मूसलाधार बारिश उसके सामने फीकी पड़ जाये।
आप @bhupeshbaghel जी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री हैं पद की गरिमा रखनी चाहिए थी।अगर थोड़ी सी भी शर्म हो तो सच बताइए क्या कांग्रेस ने चुनाव के पहले शराब बंदी की घोषणा नही की थी? सच तो ये है कि आपने झूठे वादों की ऐसी झड़ी लगाई है कि इन्द्रदेव की मूसलाधार बारिश उसके सामने फीकी पड़ जाये। https://t.co/kOPH76fXec
— Saroj Pandey (@SarojPandeyBJP) July 7, 2023