फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Bhupesh Baghel is Congress ATM says BJP leader Nitin Nabin

Chhattisgarh: नितिन नबीन बोले- कांग्रेस के ATM हैं सीएम भूपेश बघेल, मंत्री रविंद्र चौबे से कब होगी पूछताछ?

Sun, 07 May 2023 09:51 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 07 May 2023 09:51 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ बीजेपी सह प्रभारी नितिन नबीन ने राज्य की भूपेश सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सीएम भूपेश बघेल कांग्रेस की एटीम मशीन हैं। सीएम भूपेश पर तंज कसते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी देशभर में पार्टी का प्रचार करने जाते हैं।

विज्ञापन
CM Bhupesh Baghel is Congress ATM says BJP leader Nitin Nabin
बीजेपी नेता नितिन नबीन, सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ बीजेपी सह प्रभारी नितिन नबीन ने राज्य की भूपेश सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सीएम भूपेश बघेल कांग्रेस की एटीम मशीन हैं। सीएम भूपेश पर तंज कसते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी देशभर में पार्टी का प्रचार करने जाते हैं। मुख्यमंत्री बघेल की तरह यूपी और अन्य राज्यों में चढ़ावा चढ़ाने नहीं जाते हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


बीजेपी कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष पर सीएम भूपेश के दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में सीएम के ढाई-ढाई साल का मुद्दा अभी भी गर्म है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने धर्म रक्षा में बलिदान देने वाले छत्तीसगढ़ के युवक भुनेश्वर साहू के साथ नाइंसाफी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बेमेतरा जिले के बीरनपुर में हुए हत्याकांड में मृतक के पिता ने मंत्री रविंद्र चौबे के करीबियों का नाम लिया है। इस संबंध में अभी तक कुछ नहीं हो पाना गंभीर विषय है। इसमें मंत्री चौबे से सीधे पूछताछ होनी चाहिए। ये पूछताछ कब की जाएगी। कांग्रेस लव जिहाद पर आधारित फिल्म केरल स्टोरी का विरोध कर रही है। ये कांग्रेस के नेता सौ जन्म भी ले लेंस तो भी रामराज्य की अवधारणा को नहीं समझ नहीं पाएंगे।



छत्तीसगढ़ बीजेपी सह प्रभारी ने फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की मांग की है। उन्होंने कहाकि वास्तव में यह फिल्म छत्तीसगढ़ की भी स्टोरी है। यह देश की स्टोरी है। हमारी बेटियों में जागरूकता फैलाने, इन्हें लव जेहाद जैसी साजिशों से सावधान करने और उन्हें आतंक का टूल्स बनाने से रोकने यह फिल्म प्रेरित करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed