फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Bhupesh Baghel announced now category wise release of Chhattisgarh PSC exam raipur

CG : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, पीएससी में इंटरव्यू के नंबर होंगे कम

Wed, 02 Aug 2023 07:26 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: श्याम जी. Updated Wed, 02 Aug 2023 07:26 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने युवा भेंट मुलाकात के दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि पीएससी परीक्षा में वर्गवार कटऑफ और इंटरव्यू में नंबर कम किए जाएंगे।

विज्ञापन
CM Bhupesh Baghel announced now category wise release of Chhattisgarh PSC exam raipur
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। पीएससी की आगामी परीक्षाओं में साक्षात्कार के नंबर काम होंगे। इसके साथ ही वस्तुनिष्ठ परीक्षाओं पर ही वर्गवार कटऑफ सूची परिणाम के साथ जारी होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने युवा भेंट मुलाकात के दौरान पीएससी के लिए गए निर्णय की जानकारी दी है।

विज्ञापन


सीएम बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने आयोजित की जाने वाली वस्तुनिष्ठ परीक्षाओं में प्रदेश के युवाओं की मांग को देखते हुए निर्णय लिया है। अब होने वाली परीक्षाओं की वर्गवार कटऑफ भी जारी किया जाएगा। इसके साथ ही पीएससी ने इंटरव्यू के लिए भी अंक कम किए जाएंगे। 
विज्ञापन


सीएम ने बिलासपुर के बहतराई में युवाओं से भेंट मुलाकात के दौरन कहा कि राज्य शासन युवा हित के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। व्यापम और पीएससी में फीस माफ कर दी है। 4 महीने में युवाओं को 112 करोड़ रुपये का बेरोजगारी भत्ता दिया गया है और 41 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि एसआई की भर्ती के परिणाम जल्द ही सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भेंट मुलाकत के दौरान एक छात्रा ने मुख्यमंत्री से कहा कि बिलासपुर में बड़ी संख्या में प्रदेश के कोने-कोने से छात्र-छात्राएं तैयारी करने आते हैं। इनके लिए हॉस्टल की सुविधा हो जाए तो बेहतर है। इस पर सीएम ने इस सुझाव का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अगले साल से हॉस्टल की सुविधा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed