फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Baghel visit in Rajnandgaon address meeting program

Rajnandgaon: सीएम बघेल का दौरा, भेंट मुलाकात कार्यक्रम को करेंगे संबोधित, करोड़ों की देंगे सौगात

Tue, 22 Nov 2022 12:28 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 22 Nov 2022 12:28 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस दौरान राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र को 63 करोड़ 61 लाख 21 हजार रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन करेंगे जिसमें 46 करोड़ 88 लाख 39 हजार रूपए के 17 कार्यों का भूमिपूजन और 16 करोड़ 72 लाख 82 हजार रूपए के 5 कार्यों का करेंगे लोकार्पण शामिल है। साथ ही मुख्यमंत्री 139 हितग्राहियों को 10 लाख 56 हजार रूपए की सामग्री का भी वितरण करेंगे।

विज्ञापन
CM Baghel visit in Rajnandgaon address meeting program
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने दो दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र को 63 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देंगे।

विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सुरगी और सुकुलदैहान पहुंचेंगे यहां आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में लोगों से चर्चा करेंगे। भूपेश बघेल हेलीकॉप्टर से ग्राम सुरगी पहुंचेंगे और यहां आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके साथ ही दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री सुकुलदैहान में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। राजनांदगांव शहर में आयोजित साहू समाज के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल होंगे और शाम 7 बजे विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से भेंट करने के साथ ही राजनांदगांव में रात्रि विश्राम करेंगे।

विज्ञापन

 


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस दौरान राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र को 63 करोड़ 61 लाख 21 हजार रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन करेंगे जिसमें 46 करोड़ 88 लाख 39 हजार रूपए के 17 कार्यों का भूमिपूजन और 16 करोड़ 72 लाख 82 हजार रूपए के 5 कार्यों का करेंगे लोकार्पण शामिल है। साथ ही मुख्यमंत्री 139 हितग्राहियों को 10 लाख 56 हजार रूपए की सामग्री का भी वितरण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर लोगों की समस्या सुनते हुए उनका निराकरण किया जा रहा है इसी कड़ी में राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री आज 2 गांवों में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे और यहां लोगों की समस्या सुनते हुए उनका निराकरण करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed