फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Baghel targeted BJP and ED in the liquor scam case In Rajnandgaon

Rajnandgaon: शराब घोटाले पर CM बघेल ने राजनांदगांव में तोड़ी चुप्पी, ED और भाजपा को घेरा; जनता को दी सौगात

Tue, 09 May 2023 09:45 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 09 May 2023 09:45 PM IST
सार

राजनांदगांव में सीएम बघेल ने शराब घोटाला मामले में बीजेपी और ईडी पर निशाना साधा। सीएम मां भानेश्वरी जयंती महोत्सव और सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए थे। 

विज्ञापन
CM Baghel targeted BJP and ED in the liquor scam case In Rajnandgaon
कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम बघेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने तय कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सिंघोला में साहू समाज द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय मां भानेश्वरी जयंती महोत्सव और सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राजनांदगांव जिले के लोगों को और साहू समाज को कई सौगातें दीं। विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया।

विज्ञापन

सीएम बघेल ने ईडी को भाजपा का एजेंट बताया
मुख्यमंत्री ने कहा कि भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान जो घोषणा की गई थी। आज उसके लिए राशि दी गई है। विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमि पूजन किया गया है। वहीं ईडी की कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि ईडी भाजपा के एजेंट के दौर पर काम कर रही है। उन्होंने आबकारी विभाग में 200 करोड़ के घोटाले के आरोप को लेकर कहा कि जब 3 साल से मामले की जांच हो रही है तो चल अचल संपत्ति कुछ तो पकड़े होंगे। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि घोटाले का पैसा किस नेता, किस अधिकारी के पास है। यही बता दें। इतने नेताओं के यहां छापा मारा गया। कुछ भी नहीं मिला।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले पर तोड़ी चुप्पी
मुख्यमंत्री ने कहा कि रमन सिंह के समय शराब से राजस्व 3900 करोड़ था। अभी 4 साल में 6000 करोड़ होकर राजस्व डेढ़ गुना ज्यादा बढ़ गया है। तो राजस्व में कमी कहां है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईडी ने कोर्ट में जो चालान पेश किया है। उसमें राजस्व की हानि बताई है जबकि राजस्व बढ़ा है। मुख्यमंत्री भूपेश बाघेल ने 35 करोड़ 79 लाख 86 हजार रुपये के 11 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। जिसमें 22 करोड़ 16 लाख 80 हजार रुपये के 8 कार्यों का भूमिपूजन और 13 करोड़ 63 लाख 6 हजार रुपये के 3 कार्यों का लोकार्पण हुआ है। वहीं मुख्यमंत्री ने शासन की विभिन्न विभागीय योजना अंतर्गत 40 हितग्राहियों को 9 लाख 78 हजार रुपये की सामग्री और चेक वितरण किया। इस आयोजन में प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू सहित विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्ष, समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सामाजिक लोग उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed