{"_id":"63ef18a45f74cef1a20fc679","slug":"chintakonta-won-the-title-of-the-ongoing-inter-state-volleyball-competition-in-bijapur-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: अंतर्राज्यीय वॉलीबॉल स्पर्धा में जुटी 64 टीमें, खिताब पर चिंताकोंटा ने जमाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: अंतर्राज्यीय वॉलीबॉल स्पर्धा में जुटी 64 टीमें, खिताब पर चिंताकोंटा ने जमाया कब्जा
Fri, 17 Feb 2023 11:33 AM IST
अभिषेक वर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: अभिषेक वर्मा
Updated Fri, 17 Feb 2023 11:33 AM IST
सार
बीजापुर जिले में चल रही पांच दिवसीय वॉलीबॉल स्पर्धा का मेटलाचेरु में भव्य समापन हुआ। फाइनल मुकाबला तारलागुड़ा व तेलंगाना की चिंताकोंटा के मध्य खेला गया। जिसमें चिंताकोंटा ने जीत हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया हैं।
विज्ञापन
तारलागुड़ा व तेलंगाना की चिंताकोंटा की टीम खेलती हुई व खिलाड़ियों से मिलते बीजापुर विधायक।
- फोटो : संवाद
विस्तार
बीजापुर जिले के भोपालपटनम ब्लाक के मेटलाचेरु में अंतराज्यीय वॉलीबॉल स्पर्धा का फाइनल मुकाबला तारलागुड़ा व तेलंगाना की चिंताकोंटा के मध्य खेला गया। जिसमें चिंताकोंटा ने अपनी शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया हैं। विजयी टीम को बीजापुर विधायक ने 51 हजार रुपये व ट्राफी देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
बीजापुर के सुदूर इलाके भद्राकली के मेटलाचेरू में 5 दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को किया गया। स्पर्धा के फाइनल मैच में बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी बतौर मुख्य अतिथि रहे। भोपालपटनम विकासखंड के मेटलाचेरु में 13 से 17 फरवरी तक अंतराज्यीय डे नाईट वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र व तेलंगाना से कुल 64 टीमों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
डे नाईट मैच के लिए विधायक विक्रम मंडावी ने मेटलाचेरू के मैदान में हाई मास्क लाइट की व्यवस्था करवाई थी। जिससे लोगों ने डे नाईट मैच का भरपूर लुफ्त उठाया। मैच में एक 60 वर्षीय महिला ने मैदान के किनारे लकड़ी के बाड़े पर बैठकर खेल का भरपूर आनंद लिया। मैच का पहला सेमीफाइनल तारलागुड़ा और मेटलाचेरू के बीच खेला गया था। जिसमे तारलागुड़ा की टीम ने 2-1 से बाजी मारी थी। दूसरा सेमीफाइनल तेलंगाना की कोंगाला और चिंताकोंटा तेलंगाना के मध्य खेला गया था। इसमें चिंताकोंटा तेलंगाना को 2-1 से हराया। स्पर्धा का फाइनल मुकाबला मैच गुरुवार को तारलागुडा व चिंताकोंटा के बीच खेला गया। जिसमे चिंताकोंटा तेलंगाना की टीम ने 2-0 से जीत का खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने 51 हजार व ट्राफी उपविजेता टीम को 25 हजार व ट्राफी तथा तृतीय स्थान पाने वाली टीम को 10 हजार रुपये व ट्राफी इनाम देकर पुरस्कृत किया। बता दें कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए बीजापुर जिले में लगातार खेलों का आयोजन किया जा रहा हैं। समापन के दौरान विधायक सहित जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालू राठौर,जिला पंचायत सदस्य सरिता चापा, कृषि मंडी अध्यक्ष कामेश्वर गौतम, सुखदेव नाग, चापा सुरेंद्र, पुरुषोत्तम सल्लुर, सुनील उद्दे विशेष रूप से मौजूद रहे।