फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chilly weather begins and Ambikapur becomes coldest city, temperature to fall further 3 days in Chhattisgarh

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में शुरू हुई गुलाबी ठंड, अंबिकापुर बना सबसे ठंडा शहर, तीन दिन में और गिरेगा तापमान

Sat, 08 Nov 2025 10:29 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 08 Nov 2025 10:29 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में मौसम ने अब करवट लेना शुरू कर दिया है। उत्तर भारत से आ रही ठंडी और शुष्क हवाओं के चलते राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
Chilly weather begins and Ambikapur becomes coldest city, temperature to fall further 3 days in Chhattisgarh
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मौसम ने अब करवट लेना शुरू कर दिया है। उत्तर भारत से आ रही ठंडी और शुष्क हवाओं के चलते राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट की संभावना जताई है। शनिवार को पूरे प्रदेश में आसमान साफ़ और मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में 'गुलाबी ठंड' का असर बना रहेगा। 
विज्ञापन


राजधानी रायपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रायपुर के माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बिलासपुर और दुर्ग में भी पारा धीरे-धीरे नीचे उतर रहा है। फिलहाल तापमान सामान्य से करीब एक डिग्री अधिक है, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हवाओं की दिशा बदलने के साथ ही रातें और ठंडी महसूस होंगी।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर दिशा से ठंडी हवाओं का आगमन शुरू हो गया है। इससे दिन में धूप हल्की गुनगुनी और रातें सर्द हो रही हैं। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है, और अगले कुछ दिनों तक प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। रायपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह और देर शाम हल्की ठंड महसूस की जा रही है। इस साल सर्दी का असर सामान्य समय से कुछ दिन पहले दिखने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed