{"_id":"64b8fb0688ea8dee280f3489","slug":"child-died-due-to-drowning-in-septic-tank-in-jagdalpur-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur News : निर्माणाधीन मकान में खेल रहा था बच्चा, सेप्टिक टैंक में गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur News : निर्माणाधीन मकान में खेल रहा था बच्चा, सेप्टिक टैंक में गिरने से मौत
Thu, 20 Jul 2023 02:48 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 20 Jul 2023 02:48 PM IST
सार
सेप्टिक टैंक में डूबने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। बच्चा घर में अकेला था और उसके परिजन बाहर गए हुए थे। मासूम की मौत के बाद घर में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जगदलपुर जिले में मकान में बने सेप्टिक टैंक में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। आसपास के कई बच्चे घर के आंगने में खेल रहे थे, अचानक उसमें से एक बच्चा हो गया। परिजनों ने उसकी खोजबीन की तो वह टैंक में दिखाई दिया। परिजनों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
थाना पुलिस के मुताबिक, बड़े मारेंगा सूरी भाटापारा निवासी आयतु कश्यप अपनी पत्नी के साथ खेत गया हुआ था। वहीं, घर में मौजूद उसका 3 वर्ष का बेटा सुमित अपने घर में आसपास के बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलने के दौरान सुमित अपने घर के पास में बन रहे नए मकान में चला गया। वहां खुले सेप्टिक टैंक में वह गिर गया। बच्चा अकेले होने के कारण कोई भी उसकी आवाज को सुन सका और उसकी डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
शाम को जब परिजन घर पहुंचे तो सुमित की खोजबीन की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। काफी ढूंढने के बाद जब परिजन नए मकान में गए तो टैंक में सुमित दिखाई दिया। परिजनों ने सुमित को टैंक से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम कराने के बाद बच्चे को परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन