फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Youth Congress will send more than one lakh post cards to PM Modi

जय भारत सत्याग्रह आंदोलन: PM नरेंद्र मोदी को एक लाख से अधिक पोस्ट कार्ड भेजेगा छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस

Mon, 03 Apr 2023 06:19 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 03 Apr 2023 06:19 PM IST
सार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करने को लेकर कांग्रेस लगातार रणनीति बना रही हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने भी पीएम मोदी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस ने आज रायपुर के राजीव भवन में इस अभियान को लेकर प्रेसवार्ता ली।

विज्ञापन
Chhattisgarh Youth Congress will send more than one lakh post cards to PM Modi
छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने प्रेसवार्ता ली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करने को लेकर कांग्रेस लगातार रणनीति बना रही हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने भी पीएम मोदी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस ने आज रायपुर के राजीव भवन में इस अभियान को लेकर प्रेसवार्ता ली। इसमें आंदोलन के रूपरेखा पर चर्चा की गई। 

विज्ञापन


इस अभियान में प्रदेश के 90 विधानसभाओं में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी को पोस्टकार्ड भेजा जाएगा। इस पोस्टकार्ड अभियान में युवा कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पोस्टकार्ड के माध्यम से तीन महत्वपूर्ण सवाल पूछेंगे। युवा कांग्रेस के 90 विधानसभाओं में एक लाख से अधिक पोस्टकार्ड युकां की ओर से भेजा जाएगा।
विज्ञापन


युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश आकाश शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार देश में आज लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है। इसका एक उदाहरण हमारे नेता राहुल गांधी जब भी संसद में अडानी को लेकर सवाल पूछते थे, तो उनके माइक को बंद कर दिया जाता था। उन्हें बोलने नहीं दिया जाता था, अब एक झूठे मामले में फंसाकर राहुल गांधी की सदस्यता भी रद्द कर दी गई। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, खनिज निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रदेश प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, प्रदेश महामंत्री अनिमेष सिंह, महासचिव भावेश शुक्ला, प्रदेश समन्वयक तुषार गुहा, मुख्य समन्वयक शान मोहम्मद आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये तीन सवाल पूछेगा युवा कांग्रेस

  1. अडानी ने अब तक बीजेपी को कितने करोड़ का फंड दिया है?
  2. आपके आधिकारिक विदेश दौरे के बाद अडानी को कितने ठेके मिले?
  3. वह सूत्र बताएं जिनकी बदौलत आपका प्रिय मित्र दुनिया में 609 स्थान से 8 वर्षों में दूसरे सबसे धनी व्यक्ति बना?




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed