{"_id":"64109bb1d0cd88e0f10c2a73","slug":"chhattisgarh-young-man-committed-suicide-by-hanging-in-janjgir-champa-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने की आत्महत्या: पत्नी-बच्चों को जबरदस्ती घर से निकाला, फिर दरवाजा बंद कर लगा ली फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने की आत्महत्या: पत्नी-बच्चों को जबरदस्ती घर से निकाला, फिर दरवाजा बंद कर लगा ली फांसी
Tue, 14 Mar 2023 09:37 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 14 Mar 2023 09:37 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि घर के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी करने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो युवक का शव साड़ी के सहारे फंदे से झूल रहा था। शव नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पंचनामा कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
खुदकुशी को लेकर आसपास के लोगों से पुलिस ने की पूछताछ।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में मंगलवार सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक ने घूमने जाने के बहाने पत्नी और बच्चों को जबरदस्ती घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद दरवाजा बंद कर अपनी जान दे दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की खुदकुशी करने का कारण स्पष्ट नहीं है। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का हैद्ध
विज्ञापन
जानकारी अनुसार, कटौद निवासी शिव शंकर सारथी (38) अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। परिवार के अन्य सदस्य उसकी मां और भाई काम करने बाहर दीगरराज गए हैं। शिव शंकर आर्थिक रूप से कमजोर था और रोजी मजदूरी कर परिवार का खर्च चलता था। मंगलवार तड़के करीब 4 बजे शिव शंकर सारथी ने बच्चों और पत्नी को उठाया और घूमने जाने की बात कही।
विज्ञापन
दोनों बच्चे घर से बाहर निकल गए, लेकिन शंका होने के कारण पत्नी वहीं रुक गई। इस पर शिव शंकर ने उसे जबरदस्ती कमरे से धक्का देकर बाहर किया और दरवाजा बंद कर लिया। पत्नी ने आसपास के लोगों को आवाज दी। जब तक पड़ोसी पहुंचे शिव शंकर साड़ी से फंदा बनाकर पंखे से लटक चुका था। युवक ने खुदकुशी क्यों की, इसका कारण पता नहीं चल सका है। आशंका है कि वह कर्ज से परेशान था।
विज्ञापन