फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh young man committed suicide by hanging himself in love affair in gariaband

Chhattisgarh: युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर जान दी, सुसाइड नोट में लिखा-उसके बिना जी नहीं सकता

Thu, 13 Oct 2022 06:10 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गरियाबंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गरियाबंद Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 13 Oct 2022 06:10 PM IST
सार

पुलिस ने लड़के के कपड़ों से सुसाइड नोट बरामद किया है। उसमें प्रेम प्रसंग के चलते जान देने की बात कही गई है। हालांकि इसके अलावा और क्या लिखा है। इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे रही है। 
 

विज्ञापन
chhattisgarh young man committed suicide by hanging himself in love affair in gariaband
युवक का पेड़ से लटका शव मिलने के बाद गौठान में लगी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक का शव गुरुवार को गौठान में बरगद के पेड़ से लटका हुआ मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। जांच के दौरान युवक के कपड़ों से एक सुसाइड नोट और लव लेटर्स मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि युवक ने प्रेम प्रसंग में खुदकुशी है। मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत छुईहा स्थित गौठान में गुरुवार तड़के स्थानीय लोग पहुंचे तो देखा कि बरगद के पेड़ से एक युवक का शव लटक रहा है। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। युवक की पहचान स्थानीय निवासी लीलेश्वर यादव (27) पुत्र तिजउ राम यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कपड़ों की तलाशी ली तो उसमें से सुसाइड नोट और कई सारे प्रेम पत्र मिले हैं। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट में लड़की से शादी नहीं हो पाने के चलते जान देने की बात कही गई है। साथ ही लिखा है कि उसके बिना जी नहीं सकता हूं। पुलिस ने बताया कि युवक राज मिस्त्री का काम करता था। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed