{"_id":"5e5f17038ebc3eeb36133823","slug":"chhattisgarh-woman-triple-talaq-by-her-husband-threatened-to-kill-on-police-complaint","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: पत्नी को मायके से एक लाख रुपये लाने को कहा, नहीं देने पर दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: पत्नी को मायके से एक लाख रुपये लाने को कहा, नहीं देने पर दिया तीन तलाक
Wed, 04 Mar 2020 08:18 AM IST
देव कश्यप
एएनआई, कोरिया (छत्तीसगढ़)
एएनआई, कोरिया (छत्तीसगढ़)
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 04 Mar 2020 08:18 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित महिला
- फोटो : ANI
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के केलहारी गांव में तीन तलाक का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला का कहना है कि उसके पति ने उसे मायके से एक लाख रुपये लाने को कहा, जब उसने मना किया तो पति ने तीन तलाक दे दिया। महिला ने बताया कि उसे उसके पति ने तीन तलाक दे दिया है।
विज्ञापन
महिला के अनुसार उसका पति व्यवसाय के लिए उसके माता-पिता से एक लाख रुपये देने की मांग कर रहा था। जब उसने कहा कि मेरे माता-पिता गरीब हैं तो उसने मेरी पिटाई की और मुझे तीन तलाक दे दिया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
इस मामले में केलहारी थाने के एसएचओ जनक राम कुर्रे ने बताया कि हमने आईपीसी की कई धाराओं के साथ-साथ मुस्लिम महिलाओं के लिए बने विवाह अधिकारों के संरक्षण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है। आरोपी पति के दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला का पति समेत तीन आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन
Janak Ram Kurre, Kelhari police station house officer: We have registered FIR under multiple sections of the IPC as well as Muslim Women (Protection of Rights on Marriage) Act. Her two brothers-in-law have been arrested. 3 accused, including her husband, are absconding. (03.03) https://t.co/aAbVKbUnnx pic.twitter.com/MCX8cfZ2em
— ANI (@ANI) March 4, 2020