फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh woman triple talaq by her husband threatened to kill on police complaint

छत्तीसगढ़: पत्नी को मायके से एक लाख रुपये लाने को कहा, नहीं देने पर दिया तीन तलाक

Wed, 04 Mar 2020 08:18 AM IST
देव कश्यप एएनआई, कोरिया (छत्तीसगढ़)
एएनआई, कोरिया (छत्तीसगढ़) Published by: देव कश्यप Updated Wed, 04 Mar 2020 08:18 AM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh woman triple talaq by her husband threatened to kill on police complaint
पीड़ित महिला - फोटो : ANI

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के केलहारी गांव में तीन तलाक का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला का कहना है कि उसके पति ने उसे मायके से एक लाख रुपये लाने को कहा, जब उसने मना किया तो पति ने तीन तलाक दे दिया। महिला ने बताया कि उसे उसके पति ने तीन तलाक दे दिया है।

विज्ञापन


महिला के अनुसार उसका पति व्यवसाय के लिए उसके माता-पिता से एक लाख रुपये देने की मांग कर रहा था। जब उसने कहा कि मेरे माता-पिता गरीब हैं तो उसने मेरी पिटाई की और मुझे तीन तलाक दे दिया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


इस मामले में केलहारी थाने के एसएचओ जनक राम कुर्रे ने बताया कि हमने आईपीसी की कई धाराओं के साथ-साथ मुस्लिम महिलाओं के लिए बने विवाह अधिकारों के संरक्षण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है। आरोपी पति के दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला का पति समेत तीन आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed