{"_id":"653caf82b6a7bbc7c2050253","slug":"chhattisgarh-weather-update-weather-patterns-will-change-in-cg-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh Weather update: छत्तीसगढ़ के आउटर इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, लोगों ने निकाले गर्म कपड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh Weather update: छत्तीसगढ़ के आउटर इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, लोगों ने निकाले गर्म कपड़े
Sat, 28 Oct 2023 12:21 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:21 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में तापमान में बदलाव होगा। इसके साथ ही प्रदेश में ठंड बढ़ने वाली है। आने वाले तीन दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद प्रदेश में ठंड बढ़ सकती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में तापमान में बदलाव होगा। इसके साथ ही प्रदेश में ठंड बढ़ने वाली है। आने वाले तीन दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद प्रदेश में ठंड बढ़ सकती है। छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के बाद गुलाबी ठंड ने दस्तक दी है। वहीं ठंड भी बढ़ने लगी है और लोगों ने गर्म कपड़े निकालना शुरू कर दी है। इसके साथ ही आज शनिवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी तीन दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। प्रदेश में ठंड बढ़ने के आसार है। इन दोनों दिनभर मौसम शुष्क रहता है। सुबह-सुबह और रात में गुलाबी ठंड लगती है। ग्रामीण क्षेत्र के साथ ही आउटर इलाकों में ठंड बढ़ने लगी है। प्रदेश भर में आने वाले तीन दिनों में मौसम मिजाज आज ऐसे ही रहने की संभावना है।
विज्ञापन
आजा राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बीते दिनों शुक्रवार को प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस तिल्दा में, वहीं न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया। प्रदेश में तीन दिनों बाद मौसम का मिजाज बदल सकता है प्रदेश में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन