फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh villager killed due to blast in stone quarry in jashpur

Chhattisgarh: पत्थर खदान में ब्लास्ट से ग्रामीण की मौत, कई मकान क्षतिग्रस्त, लोग बोले-लापरवाही है, मुआवजा दें

Thu, 17 Nov 2022 08:39 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जशपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जशपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 17 Nov 2022 08:39 PM IST
सार

ब्लास्टिंग से मौत हुई है , इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। मौके पर पहुंचे एएसआई एमआर साहनी ने बताया कि ग्रामीण मछली मारने गया था। डूबकर उसकी मौत होने का अंदेशा है। पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा। खदान में विस्फोट होने की बात लोग बता रहे हैं।

विज्ञापन
chhattisgarh villager killed due to blast in stone quarry in jashpur
पत्थर खदान में ब्लास्ट के बाद युवक का मिला शव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जशपुर में गुरुवार शाम पत्थर खदान में ब्लास्टिंग के दौरान एक ग्रामीण की मौत हो गई। जबकि बड़े-बड़े पत्थर गिरने से कई मकान और उनमें रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चलते एक ओर लोग दहशत में हैं, वहीं उनमें नाराजगी भी है। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची हुई है। ग्रामीण के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, खारिझरिया पंचायत क्षेत्र में पत्थर की खदान है। शाम करीब 4 बजे हुई ब्लास्टिंग में हादसा हुआ है। इस दौरान बड़े-बड़े पत्थर उछलकर दूर तक गांवों में फैल गए। इसके चलते कई मकान, उनमें रखे सामान क्षतिग्रस्त हो गए। कई लोग उस समय किचन खाने की तैयारी कर रहे थे। कई सारे लोगों की जान बाल-बाल बच गई। इसके बाद लोगों में काफी गुस्सा है। 
विज्ञापन


ब्लास्टिंग के बाद स्थानीय तालाब में एक ग्रामीण राजू राम का शव मिला है। बताया जा रहा है कि वह मछली मारने के लिए गया था। इसी दौरान एक बड़ा पत्थर उसे लगा, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। पंचायत प्रतिनिधि और पूर्व सरपंच दयाकिशोर एक्का ने बताया कि कल ही खदान के मैनेजर से बड़ी ब्लास्टिंग करने से मना किया था। लोग खदान मालिक से बेहद नाराज हैं और बंद करने की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed