फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh vidhan sabha chunav who will be cm rahul gandhi asking to their workers on phone

छत्तीसगढ़: मैं राहुल गांधी बोल रहा हूं... आप बताएं किसे बनाएं मुख्यमंत्री

Wed, 12 Dec 2018 01:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Updated Wed, 12 Dec 2018 01:10 PM IST
विज्ञापन
chhattisgarh vidhan sabha chunav who will be cm rahul gandhi asking to their workers on phone
राहुल गांधी - फोटो : Twitter Congress @INCIndia

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी  छत्तीसगढ़ में पार्टी को मिली बहुमत का सारा श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं को दे रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं को 'महत्वपूर्ण'  होने का एहसास दिलाने के लिए राहुल गांधी ने एक नायाब तरीका भी ढूंढ निकाला है। इसलिए उनका फोन प्रदेश के एक-एक कार्यकर्ता के पास पहुंच रहा है जिनसे वह पसंदीदा मुख्यमंत्री का नाम पूछ रहे हैं। बता दें कि प्रदेश के कई नामचीन चेहरे मुख्मंत्री पद के प्रबल दावेदार हैं, जिनमें मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू और डॉ चरणदास महंत का नाम अव्वल है। 

विज्ञापन

ट्रिन-ट्रिन... कौन बनेगा मुख्यमंत्री


छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने का दावा पेश करते ही राहुल गांधी का फोन उनके कार्यकर्ताओं के पास पहुंचने लगा है।  जिसमें वह अपने कार्यकर्ताओं से उनकी पसंद के मुख्यमंत्री का नाम पूछ रहे हैं। इस कस्टमाइज मैसेज में राहुल गांधी फोन पर पार्टी कार्यकर्ताओं बधाई देते सुनाई दे रहे हैं..साथ ही उनसे पूछ रहे हैं कि उनकी नजर में प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री किसे होना चाहिए, वह अपनी पसंद का नाम बताएं ... कार्यकर्ताओं को बीप के बाद अपनी पसंद के उम्मीदवार का नाम बताना है। 

विज्ञापन


राहुल के फोन आने की पुष्टि प्रदेश प्रवक्ता शैलेष नितिन त्रिवेदी ने करते हुए कहा कि, हां, राहुल गांधी का फोन कार्यकर्ताओं को पहुंच रहा है और उनसे मुख्यमंत्री के नाम के बारे में जानने की कोशिश की जा रही है। ऐसा कांग्रेस पार्टी क्यों कर रही है के जवाब में उन्होंने कहा कि यह पार्टी का आंतरिक मामला है, लेकिन मैं यह बता देना चाहता हूं कि हमारी पार्टी के लिए कार्यकर्ता अहम हैं। मुख्यमंत्री के चयन में उनकी अहम भूमिका होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम की कुर्सी के कई दावेदार

बता दें कि कांग्रेस की ओर से प्रदेश में सीएम की कुर्सी के कई दावेदार हैं। लेकिन कौन बनेगा मुख्यमंत्री इसपर खुद पार्टी हाईकमान भी संशय में हैं जिसे देखते हुए उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत करने का नायाब तरीका ढूंढ निकाला था। 

chhattisgarh vidhan sabha chunav who will be cm rahul gandhi asking to their workers on phone
छत्तीसगढ़ में कौन बनेगा मुख्यमंत्री - फोटो : Amar Ujala

मंत्रीपद के प्रबल दावेदार


भूपेश बघेल

बघेल मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं और नेताओं में दम फूंकने का काम किया है और उन्हें अब इनाम का इंतजार है। वैसे विवादों से उनका पुराना नाता रहा है। सीडी कांड में जेल जाने के बावजूद वो लड़ते रहे, भाजपा पर हमलावर बने रहे। बघेल को ओबीसी का बड़ा नेता माना जाता है। छत्तीसगढ़ में ओबीसी की आबादी करीब 36 फीसदी है।

टीएस सिंहदेव

टीएस सिंहदेव भी सीएम की कुर्सी के दावेदार बताए जा रहे हैं वह अंबिकापुर सीट से मैदान में उतरे हैं। 2013 से वो नेता विपक्ष की भूमिका में हैं। इस बार वो घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष थे। वो राहुल गांधी के करीबी भी माने जाते हैं। उनकी छत्तीसगढ़ की जनता में एक पहचान भी है।

ताम्रध्वज साहू
मोदी लहर के बीच 2014 लोकसभा चुनाव में वो छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के अकेला चेहरा थे जो चुनाव जीतने में कामयाब रहे थे। जातिगत राजनीति के मद्देनजर उनकी वर्ग विशेष में खासी पहुंच है। वह कांग्रेस की ओबीसी विंग के अध्य़क्ष है।

डॉ. चरणदास महंत
महंत मध्यप्रदेश सरकार में गृहमंत्री और यूपीए-2 में राज्य मंत्री रह चुके हैं। पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने उन्हें मुख्यमंत्री पद का दावेदार बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed