{"_id":"5c10d7e9bdec224146724f0b","slug":"chhattisgarh-vidhan-sabha-chunav-result-2018-bhupesh-baghel-ts-singhdeo-tamradhwaj-sahu-charan-das","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में कौन बनेगा मुख्यमंत्री, बुधवार रात 8 बजे पता चलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में कौन बनेगा मुख्यमंत्री, बुधवार रात 8 बजे पता चलेगा
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Updated Wed, 12 Dec 2018 03:12 PM IST
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में कौन बनेगा मुख्यमंत्री
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली जोरदार सफलता के बाद मुख्यमंत्री के चयन के लिए कांग्रेस के निर्वाचित विधायकों की बैठक बुधवार रात आठ बजे होनी है। इस बैठक के बाद राज्य के अगले मुख्यमंत्री के नाम का एलान होना लगभग तय माना जा रहा है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के प्रमुख शैलेष नितिन त्रिवेदी ने बुधवार को रायपुर में बताया कि कांग्रेस विधायक दल की आज रात आठ बजे पहली बैठक होगी।
त्रिवेदी ने बताया कि कांग्रेस विधायक दल की इस महत्वपूर्ण बैठक में नवनिर्वाचित विधायकों के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया, प्रभारी सचिव चंदन यादव और अरुण उरांव मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक मलिकार्जुन खड़गे बुधवार की शाम दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद ही राज्य में नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी।
राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रमुख नेता और दुर्ग लोकसभा सीट से सांसद ताम्रध्वज साहू भी मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में से एक हैं। साहू दुर्ग ग्रामीण विधानसभा सीट से चुनाव लड़कर विजयी हुए हैं। साहू की साफ सुथरी छवि और अन्य पिछड़ा वर्ग में मजबूत पकड़ होने के कारण उन्हें भी मुख्यमंत्री पद का दावेदार माना जा रहा है।
वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चरणदास महंत भी मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में से एक हैं। महंत पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं और अविभाजित मध्यप्रदेश में भी मंत्री रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी होने के कारण उन्हें भी मुख्यमंत्री पद का दावेदार माना जा रहा है।
चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, विधानसभा की सभी 90 सीटों पर परिणाम आने के बाद कांग्रेस को 68 सीटें मिली हैं। वहीं भाजपा के हिस्से में महज 15 सीटें आई हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) और बहुजन समाज पार्टी गठबंधन को सात सीटों पर जीत मिली है।
राज्य में वर्ष 2003 से लगातार रमन सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी। हार की जिम्मेदारी लेते हुए सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। (इनपुट:भाषा)
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के प्रमुख शैलेष नितिन त्रिवेदी ने बुधवार को रायपुर में बताया कि कांग्रेस विधायक दल की आज रात आठ बजे पहली बैठक होगी।
विज्ञापन
त्रिवेदी ने बताया कि कांग्रेस विधायक दल की इस महत्वपूर्ण बैठक में नवनिर्वाचित विधायकों के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया, प्रभारी सचिव चंदन यादव और अरुण उरांव मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक मलिकार्जुन खड़गे बुधवार की शाम दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद ही राज्य में नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी।
ये हैं मुख्यमंत्री पद के दावेदार
राज्य में कांग्रेस को 15 वर्षों के बाद बड़ी जीत दिलाने में नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल की भूमिका को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सिंहदेव और बघेल मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार हैं। सिंहेदव ने अंबिकापुर से और बघेल ने पाटन से जीत हासिल की है।राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रमुख नेता और दुर्ग लोकसभा सीट से सांसद ताम्रध्वज साहू भी मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में से एक हैं। साहू दुर्ग ग्रामीण विधानसभा सीट से चुनाव लड़कर विजयी हुए हैं। साहू की साफ सुथरी छवि और अन्य पिछड़ा वर्ग में मजबूत पकड़ होने के कारण उन्हें भी मुख्यमंत्री पद का दावेदार माना जा रहा है।
वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चरणदास महंत भी मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में से एक हैं। महंत पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं और अविभाजित मध्यप्रदेश में भी मंत्री रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी होने के कारण उन्हें भी मुख्यमंत्री पद का दावेदार माना जा रहा है।
15 वर्षों के बाद खत्म हुआ वनवास
छत्तीसगढ़ में पिछले 15 वर्षो से सत्ता में काबिज भारतीय जनता पार्टी को हराकर कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की है।चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, विधानसभा की सभी 90 सीटों पर परिणाम आने के बाद कांग्रेस को 68 सीटें मिली हैं। वहीं भाजपा के हिस्से में महज 15 सीटें आई हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) और बहुजन समाज पार्टी गठबंधन को सात सीटों पर जीत मिली है।
राज्य में वर्ष 2003 से लगातार रमन सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी। हार की जिम्मेदारी लेते हुए सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। (इनपुट:भाषा)