{"_id":"640182d2490811724a0672f7","slug":"chhattisgarh-two-trailers-collides-each-other-on-driver-died-on-spot-in-ratanpur-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: सड़क पर अचानक रुकी तेज रफ्तार ट्रेलर, पीछे आ रही दूसरी ट्रेलर उसमें जा घुसी, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: सड़क पर अचानक रुकी तेज रफ्तार ट्रेलर, पीछे आ रही दूसरी ट्रेलर उसमें जा घुसी, एक की मौत
Fri, 03 Mar 2023 10:47 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, रतनपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, रतनपुर (छत्तीसगढ़)
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 03 Mar 2023 10:47 AM IST
सार
दोनों ट्रेलर ग्राम खुंटाघाट मेलनाडीह के पास पहुंचे ही थे कि आगे चल रहे ट्रेलर का ब्रेकडाउन हो गया, जिसके कारण पीछे चल रही ट्रेलर उससे जा टकराई और चालक संजय की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
रतनपुर में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रतनपुर में आज एक दर्दनाक हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रतनपुर में तेज रफ्तार में चल रही ट्रेलर का ब्रेक डाउन हुआ और वह अचानक रुक गई। उसके पीछे चल रहे ट्रेलर का चालक जब तक कुछ समझ पाता उसका वाहन आगे रुकी ट्रेलर में जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे चल रहे ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार घटना रात की है जिसकी सूचना सुबह मृतक के भाई को मिली जिसने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि वह और उसका भाई मृतक संजय कुमार यादव बलिया, उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
बीती रात भी उसका भाई संजय ट्रेलर क्रमांक CG 12 AU 8406 को बिलासपुर से लेकर दीपका जा रहा था। उसके आगे आगे भी ट्रेलर जा रहा था।
दोनों ट्रेलर ग्राम खुंटाघाट मेलनाडीह के पास पहुंचे ही थे कि आगे चल रहे ट्रेलर का ब्रेकडाउन हो गया, जिसके कारण पीछे चल रही ट्रेलर उससे जा टकराई और चालक संजय की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना फोन पर नेशनल हाईवे के कर्मचारियों ने संजय के भाई को दी, जिसने मौके पर पहुंचकर देखा और घटना की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आगे वाले ट्रेलर के चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 304-A के तहत मामला दर्ज कर लिया है।