फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Transfer News: 21 officers Transfer GST department, order issued

छत्तीसगढ़: जीएसटी विभाग के 21 अधिकारियों का स्थानान्तरण, लंबे समय से जमे थे कर्मचारी, आदेश जारी

Wed, 24 Jan 2024 09:30 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 24 Jan 2024 09:30 PM IST
सार

वाणिज्यिक कर-जीएसटी विभाग में पदस्थ संयक्त आयुक्त राज्य कर के 05, राज्य कर उपायुक्त के 02, सहायक आयुक्त राज्य कर के 12,  एक राज्य कर अधिकारी और एक निरीक्षक राज्य कर समेत 21 अधिकारी-कर्मचारियों के आदेश राज्य कर आयुक्त कार्यालय ने जारी किए हैं।

विज्ञापन
Chhattisgarh Transfer News: 21 officers Transfer GST department, order issued
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में वाणिज्यिक कर विभाग के 21 अधिकारी और कर्मचारियों के स्थानांतरण किया गया है। वाणिज्यिक कर-जीएसटी विभाग में पदस्थ संयक्त आयुक्त राज्य कर के 05, राज्य कर उपायुक्त के 02, सहायक आयुक्त राज्य कर के 12,  एक राज्य कर अधिकारी और एक निरीक्षक राज्य कर समेत 21 अधिकारी-कर्मचारियों के आदेश राज्य कर आयुक्त कार्यालय ने जारी किए हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


इनमें से विशेष रुप से ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों का ट्रांसफर किया गया है, जो लंबे समय से एक ही स्थान पर थे और जिनके खिलाफ लंबे समय से शिकायतें आ रही थी। साथ ही बेहतर काम करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को नई पदस्थापना भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय मंत्री ओपी चौधरी का कहना है कि, जीएसटी विभाग व्यापारियों के साथ ही आमजनों से जुड़ा विभाग है,  विभाग के कार्यों में और अधिक पारदर्शिता के साथ तेजी लाने स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। जीएसटी विभाग की ओर से समय-समय पर नियमों की जानकारी देने व्यापारियों के लिए कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी।


केंद्र सरकार की ओर से समय-समय पर नियमों की जानकारी और इज ऑफ डूइंग बिजनेस सुनिश्चित करने भी विभाग को निर्देशित किया जाता है। अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण से विभागीय कार्यों में और अधिक पारदर्शिता के साथ सुगमता लाने के मकसद से उक्त स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed