{"_id":"65b1341b5025784b6b08f259","slug":"chhattisgarh-transfer-news-21-officers-transfer-gst-department-order-issued-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: जीएसटी विभाग के 21 अधिकारियों का स्थानान्तरण, लंबे समय से जमे थे कर्मचारी, आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: जीएसटी विभाग के 21 अधिकारियों का स्थानान्तरण, लंबे समय से जमे थे कर्मचारी, आदेश जारी
Wed, 24 Jan 2024 09:30 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 24 Jan 2024 09:30 PM IST
सार
वाणिज्यिक कर-जीएसटी विभाग में पदस्थ संयक्त आयुक्त राज्य कर के 05, राज्य कर उपायुक्त के 02, सहायक आयुक्त राज्य कर के 12, एक राज्य कर अधिकारी और एक निरीक्षक राज्य कर समेत 21 अधिकारी-कर्मचारियों के आदेश राज्य कर आयुक्त कार्यालय ने जारी किए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में वाणिज्यिक कर विभाग के 21 अधिकारी और कर्मचारियों के स्थानांतरण किया गया है। वाणिज्यिक कर-जीएसटी विभाग में पदस्थ संयक्त आयुक्त राज्य कर के 05, राज्य कर उपायुक्त के 02, सहायक आयुक्त राज्य कर के 12, एक राज्य कर अधिकारी और एक निरीक्षक राज्य कर समेत 21 अधिकारी-कर्मचारियों के आदेश राज्य कर आयुक्त कार्यालय ने जारी किए हैं।
विज्ञापन
राज्य शासन द्वारा वाणिज्यिक कर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के नवीनपदस्थापना आदेश जारी। pic.twitter.com/GvJfk6GDBF
— Jansampark CG (@DPRChhattisgarh) January 24, 2024
विज्ञापन
इनमें से विशेष रुप से ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों का ट्रांसफर किया गया है, जो लंबे समय से एक ही स्थान पर थे और जिनके खिलाफ लंबे समय से शिकायतें आ रही थी। साथ ही बेहतर काम करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को नई पदस्थापना भी दी गई है।
विज्ञापन
विभागीय मंत्री ओपी चौधरी का कहना है कि, जीएसटी विभाग व्यापारियों के साथ ही आमजनों से जुड़ा विभाग है, विभाग के कार्यों में और अधिक पारदर्शिता के साथ तेजी लाने स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। जीएसटी विभाग की ओर से समय-समय पर नियमों की जानकारी देने व्यापारियों के लिए कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी।
केंद्र सरकार की ओर से समय-समय पर नियमों की जानकारी और इज ऑफ डूइंग बिजनेस सुनिश्चित करने भी विभाग को निर्देशित किया जाता है। अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण से विभागीय कार्यों में और अधिक पारदर्शिता के साथ सुगमता लाने के मकसद से उक्त स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं।