फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh today 22 july Weather News

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ हो रही बारिश, जानें अन्य जिलों का हाल

Sat, 22 Jul 2023 12:23 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 22 Jul 2023 12:23 PM IST
सार

राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में हल्की मध्यम बारिश हुई तो कई जगहों में भारी बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश में आज अच्छी बारिश की संभावना है। रायगढ़, जांजगीर जिलों के कई हिस्सों में भारी बारिश भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। 

विज्ञापन
Chhattisgarh today 22 july Weather News
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज सुबह 6 से 10 बजे तक हल्की बारिश हुई। राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में हल्की मध्यम बारिश हुई तो कई जगहों में भारी बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश में आज अच्छी बारिश की संभावना है। रायगढ़, जांजगीर जिलों के कई हिस्सों में भारी बारिश भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। बस्तर, सरगुजा संभाग के कई भागों में गरज चमक के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है।  

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, एक कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण तटीय ओडिशा उत्तर तटीय, आंध्र प्रदेश और उससे लगे उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। इसके ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। मानसून द्रोड़िका जैसलमेर, कोटा, रायसेन, छिंदवाड़ा, दुर्ग, दक्षिण ओड़िशा, उत्तर आंध्र प्रदेश और उसके बाद पूर्व दक्षिण की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी पर 2.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। 
विज्ञापन


एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण निम्न स्तर पर दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर स्थित है। एक हवा का सी अर्जुन 20 डिग्री उत्तर में 3.1 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला है। इस वजह से छत्तीसगढ़ में अधिकांश जगहों पर बारिश और गरज चमक होने की संभावना है। अगले 2 दिन में प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की माध्यम से बारिश और एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है। रायपुर शहर में बादल छाए रहेंगे। गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। यहां की अधिकतम और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के आंकड़े सेंटीमीटर में
भोपालपटनम 8 सेंटीमीटर, माकड़ी, बिलासपुर 7 सेमी, बीजापुर, दुर्ग 6, फरसगांव, केशकाल, भैरमगढ़, कटेकल्याण, कोंडागांव, डौंडीलोहारा, डोंगरगढ़ - 5, नारायणपुर, देवभोग धमतरी मानपुर सुकमा जगदलपुर बालोद मोहल्ला बस्तर कांकेर पिन खजूर राजनांदगांव खैरागढ़ कुरूद -2, भानुप्रतापपुर आर्यन कोरबा अकलतरा पाटन गरियाबंद माना रायपुर दंतेवाड़ा -1 सेमी में दर्ज की गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed