{"_id":"62a02a3c378de155646a8c19","slug":"chhattisgarh-tiger-dies-after-eating-poisonous-buffalo-meat-four-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: भैंस का जहरीला मांस खाने से बाघ की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: भैंस का जहरीला मांस खाने से बाघ की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार
Wed, 08 Jun 2022 10:19 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 08 Jun 2022 10:19 AM IST
सार
राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक रंगनाधा रामकृष्ण वाई. ने बताया, मामले की जांच के लिए फॉरेसिंक टीम को भी मौके पर भेजा गया। जांच में सामने आया कि बाघ की मौत भैंस का जहरीला मांस खाने से हुई।
विज्ञापन
बाघ की मौत के बाद मौके पर अधिकारी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक बाघ की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया प्रथम दृष्टया सामने आया कि बाघ की मौत जहर खाने से हुई। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। अधिकारियों के मुताबिक, उन्हें रविवार को गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान में एक बाघ की मौत की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर टीम को रवाना किया गया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक रंगनाधा रामकृष्ण वाई. ने बताया, मामले की जांच के लिए फॉरेसिंक टीम को भी मौके पर भेजा गया। जांच में सामने आया कि बाघ की मौत भैंस का जहरीला मांस खाने से हुई। इस दौरान बाघ के पैरों के निशानों की भी जांच की गई।
विज्ञापन
चार लोग गिरफ्तार
राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक रंगनाधा रामकृष्ण वाई. ने बताया, बाघ की मौत मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद चारों आरोपियों को कोर्ट के सामने पेश किया गया।
विज्ञापन