फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Tiger attack on tourist bus in Nandanvan, video viral, two employees sacked

छत्तीसगढ़ : नंदनवन में टूरिस्ट बस पर बाघ का हमला, वीडियो वायरल, दो कर्मचारी बर्खास्त

Mon, 17 Feb 2020 12:05 AM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 17 Feb 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh: Tiger attack on tourist bus in Nandanvan, video viral, two employees sacked
बाघ - फोटो : amar ujala

नंदनवन जंगल सफारी में घूमने के लिए आए पर्यटकों की बस पर एक बाघ के आक्रमण करने का वीडियो वायरल होने के बाद दो कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बाघ टूरिस्ट बस का पीछा करता दिख रहा है। इन दोनों कर्मचारियों पर आरोप है कि उन्होंने इस घटना में सुरक्षा प्रोटोकॉल की अनदेखी की थी। बस के इंचार्ज फॉरेस्ट गार्ड को भी कारण बताओ नोटिस दिया गया है।

विज्ञापन


दरअसल शुक्रवार शाम को पर्यटकों का एक समूह जंगल सफारी में घूम रहा था। उन्होंने बस के अंदर बैठकर दो बाघों के बीच की लड़ाई का वीडियो बनाया। इसी दौरान एक बड़े बाघ ने बस की खिड़की पर लगे पर्दे पर झपट्टा मार दिया। इसके बाद वीडियो में घबराये पर्यटकों में से एक ने ड्राइवर से बस को तेज भगाने के लिए कहा। वीडियो में बाघ भी बस के पीछे बहुत दूर तक दौड़ता हुआ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


जंगल सफारी की निदेशक एम. मर्सी बेला ने कहा कि वीडियो पर ध्यान देने के बाद हमने बस ड्राइवर ओमप्रकाश भारती और गाइड नवीन पुरैना को बर्खास्त कर दिया है। दोनों ने लापरवाही करते हुए सफारी के स्टेंडर्ड प्रोटोकॉल की अनदेखी की थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह वीडियो गाइड ने बनाया था। निदेशक का कहना है कि दोनों को जानवरों व पर्यटकों की सुरक्षा की ट्रेनिंग दी गई है। स्टेंडर्ड प्रोटोकॉल के तहत उन्हें बस को भगाने के बाद इंतजार करते हुए परिस्थिति के सामान्य होने का इंतजार करना चाहिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed