छत्तीसगढ़ : सुकमा जिले में एक महिला समेत तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारियों के सामने एक महिला सहित तीन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन सभी ने 13 मार्च को आत्मसमर्पण कर दिया था। बता दें कि सीआरपीएफ और पुलिस द्वारा राज्य में नक्सलियों के खिलाफ एक अभियान चलाया जा रहा है। कई नक्सलियों ने पहले भी आत्मसमर्पण किया है।
पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने कहा कि इस बार तीन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है और कुछ के सिर पर नकद इनाम रखा है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने खोखली माओवादी विचारधारा पर निराशा व्यक्त की है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सल में से एक ने कहा कि हमने नक्सल संगठन छोड़ने का फैसला किया है। क्योंकि, हम खोखले माओवादी विचारधारा से निराश थे। हम राज्य सरकार के आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति से प्रभावित हैं।
15 लाख के इनामी दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
वहीं, छत्तीसगढ़ में ही 15 लाख रुपये के इनामी दो नक्सलियों ने राजनंदगांव पुलिस के समक्ष शनिवार को आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों नक्सली पति-पत्नी हैं।
Chhattisgarh: Two naxals (husband and wife) carrying a reward of Rs 15 lakh on their heads surrendered before Rajnandgaon Police, yesterday. pic.twitter.com/WkHqQmPP1H
— ANI (@ANI) March 15, 2020