फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Three naxals held with explosives cash in Bijapur

छत्तीसगढ़: सुरक्षा बलों के हाथ लगी बड़ी सफलता, बीजापुर में तीन नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद 

Tue, 26 Apr 2022 09:47 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 26 Apr 2022 09:47 PM IST
सार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिला बल और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के संयुक्त दल को सोमवार को नक्सल विरोधी अभियान में बेचापाल के स्कूलपारा और गायतापारा की ओर रवाना किया गया था।
 

विज्ञापन
Chhattisgarh: Three naxals held with explosives cash in Bijapur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हथ लगी है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों ने मंगलवार को नक्सलियों को सामान मुहैया कराने वाले दल के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों से 70 हजार रूपए नगद, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

विज्ञापन


बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को सामान पहुंचाने वाले के दल के तीन सदस्यों रवि कुमार (24), कड़ती बुधरू (48) और कल्लू सेठ उर्फ विमलेश राठौर (42) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिला बल और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के संयुक्त दल को सोमवार को नक्सल विरोधी अभियान में बेचापाल के स्कूलपारा और गायतापारा की ओर रवाना किया गया था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गस्त के दौरान सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार नक्सलियों से कार्डेक्स वायर, डेटोनेटर, 70 हजार रुपए नगद और ट्रैक्टर में लदे दैनिक सामान बरामद किया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed