{"_id":"65900fbe64734f796201e1e3","slug":"chhattisgarh-these-schemes-of-bjp-government-bring-smile-on-the-faces-of-housewives-and-farmers-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: बीजेपी सरकार की इन योजनाओं से गृहिणी और किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान, परिवार में छाई खुशहाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: बीजेपी सरकार की इन योजनाओं से गृहिणी और किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान, परिवार में छाई खुशहाली
Sat, 30 Dec 2023 06:10 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 30 Dec 2023 06:10 PM IST
सार
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही जनता से किए गए कई वादे पूरी कर चुकी है। वहीं धान के बकाया बोनस, आवास योजना और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जनता काफी खुश है।
विज्ञापन
भाजपा की योजनाओं से खुश हुए यमुना,कमलेश्वर,जनक राम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही जनता से किए गए कई वादे पूरी कर चुकी है। वहीं धान के बकाया बोनस, आवास योजना और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जनता काफी खुश है। भाजपा की सरकार आने से जनता को लाभ मिल रहा है। बीते दो सालों के बकाया बोनस मिलने पर किसान वर्ग खुश हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान बन रहा है।
विज्ञापन
'चूल्हे के धुंए से मिली मुक्ति, झटपट बन जाता है खाना'
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने यमुना उइके की चूल्हे से लकड़ी जलाकर खाना बनाने से मुक्ति दिला दी। उन्होंने कहा कि निःशुल्क गैस सिलेंडर और चूल्हा शासन ने उपलब्ध कराया है। उन्होंने बताया कि पहले चूल्हा में खाना बनाना पड़ता था। अब समय की भी बचत होती है और रसोई घर का वातावरण भी स्वच्छ रहता है। उन्होंने कहा कि गैस चूल्हा में खाने बनाने से पर्यावरण का भी संरक्षण हो रहा है।
विज्ञापन
'पक्के मकान में सुकून से रह रहे'
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उतर बस्तर कांकेर के ग्राम किरगोली निवासी कमलेश्वर मंडावी को पक्का मकान बनाने का सपना पूरा हो गया है। उन्होंने बताया कि पहले उनका परिवार मिट्टी के मकान में रहता था। खपरैल का मकान होने के कारण बरसात के दिनों में घर में जगह-जगह पानी टपकने से बहुत परेशानी होती थी। इसके बाद उन्होंने पक्का मकान बनवाने के लिए प्राथमिकता से पंजीयन करवा लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि। अब उनका परिवार पक्के मकान में सुकून से रह रहे हैं।
विज्ञापन
'बोनस राशि मिलने से परिवार में छाई खुशहाली'
धान के बकाया बोनस राशि मिलने के बाद किसान परिवार बेहद खुश है इसके साथ ही उन्हें आर्थिक मजबूती भी मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन दिवस पर किसानों को धान खरीदी का बकाया बोनस राशि प्रदान किया, जिससे प्रदेश के किसान सहित उनके परिजनों में भी खुशी की लहर है। ग्राम बरपाली निवासी किसान जनक राम राठिया ने बोनस राशि मिलने पर कहा कि उन्हें बोनस राशि के रूप में एक लाख 38 हजार 840 रुपए प्राप्त हुए है। उन्होंने बताया कि वे अपनी 36 एकड़ की पैतृक जमीन पर कड़ी मेहनत और उन्नत तकनीक अपनाकर फसलों का उत्पादन बढ़ा रहे हैं। इस साल भी फसल की पैदावार अच्छी हुई है। लगभग 400 क्विंटल धान का विक्रय करेंगे।