फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Terror rising in the state, Naxalites kill police informer, also set road construction vehicles on fire

छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने की पुलिस मुखबिर की हत्या, सड़क निर्माण की गाड़ियां भी फूंकी

Sat, 22 Jan 2022 10:34 PM IST
न्यूज डेस्क न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर Published by: न्यूज डेस्क Updated Sat, 22 Jan 2022 10:34 PM IST
सार

उग्रवादियों ने एक ट्रक, एक जेसीबी मशीन और एक अन्य भारी वाहन में आग लगा दी, जिसका इस्तेमाल प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत निर्माण कार्य में किया जा रहा था। 

विज्ञापन
Chhattisgarh: Terror rising in the state, Naxalites kill police informer, also set road construction vehicles on fire
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने एक 45 वर्षीय पुलिस मुखबिर की हत्या कर दी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में पहले नक्सलियों ने एक 45 वर्षीय पुलिस मुखबिर की कथित तौर पर हत्या कर दी। दूसरी ओर सड़क निर्माण कार्य में लगे तीन वाहनों को आग के हवाले कर दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) पंकज शुक्ला ने कहा कि नक्सलियों ने शुक्रवार को एक गोपनिया सैनिक (गुप्त पुलिस मुखबिर) की हत्या कर दी और शव को बीजापुर थाना क्षेत्र के गंगलूर रोड पर फेंक दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने शव की पहचान गुप्त पुलिस मुखबिर एंडो राम के तौर पर की है। वहीं आगे की जांच अभी जारी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक अन्य घटना में बीजापुर थाना क्षेत्र के चेरकंटी पटेलपारा गांव में नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे तीन वाहनों को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उग्रवादियों ने एक ट्रक, एक जेसीबी मशीन और एक अन्य भारी वाहन में आग लगा दी, जिसका इस्तेमाल प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत निर्माण कार्य में किया जा रहा था। छत्तीसगढ़ में बढ़ते आतंक ने पुलिस के नाक में दम कर रखा है। छानबीन कर रही पुलिस ने कहा कि वे इस मामले की तह तक जा कर आरोपियों को सजा दिलवाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed