फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Teachers Association welcomed decision to increase DA and provide house rent allowance

Chhattisgarh : शिक्षकों ने डीए एचआरए का किया स्वागत, फिर भी 31 जुलाई को होगी अनिश्चितकालीन हड़ताल

Sat, 22 Jul 2023 08:00 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: श्याम जी. Updated Sat, 22 Jul 2023 08:00 PM IST
सार

कबीरधाम जिले में छग टीचर्स एसोसिएशन ने महंगाई भत्ता में वृद्धि करने व गृह भाड़ा भत्ता को सातवें वेतनमान के अनुरूप प्रदान करने के निर्णय का स्वागत किया है। शिक्षक एलबी संवर्ग की मांग पर संज्ञान न लेने के कारण 31 जुलाई को अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।

विज्ञापन
Chhattisgarh Teachers Association welcomed decision to increase DA and provide house rent allowance
शिक्षक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छग टीचर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री द्वारा शासकीय शिक्षकों व कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में वृद्धि कर केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर 42 प्रतिशत करने व गृह भाड़ा भत्ता को सातवें वेतनमान के अनुरूप प्रदान करने के निर्णय का स्वागत किया है। साथ ही स्पष्ट किया है कि शिक्षक एलबी संवर्ग के एक सूत्रीय मांग पर कोई निर्णय नहीं लिए जाने से छग शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले 31 जुलाई से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। 

विज्ञापन


शिक्षक संघर्ष मोर्चा में शामिल टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि वर्तमान विधानसभा के अंतिम सत्र की बैठक में एक सूत्रीय मांग पूर्व सेवा अवधि की गणना कर प्रथम नियुक्ति तिथि से सही वेतन का निर्धारण कर सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने, क्रमोन्नत वेतनमान, पुरानी पेंशन का निर्धारण एवं कुल बीस वर्ष की सेवा में पूर्ण पेंशन दिए जाने पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। जिला समेत प्रदेशभर में कार्यरत एक लाख अस्सी हजार शिक्षक आगामी 31 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारंभ करेंगे, जो मांग पूर्ण होने तक जारी रहेगा। 
विज्ञापन


कर्मचारियों को लाखों रुपये का नुकसान 
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि कोरोना काल का बहाना बनाकर प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को दिए जाए वाला मंहगाई भत्ता को केंद्र द्वारा देय तिथि से देने की बजाय घोषणा तिथि से देने की गलत परंपरा का शुरुवात की गई, जो कोरोना काल की समाप्ति के बाद भी आज तक जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा में 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता की वृद्धि के समय भी देय तिथि से दिए जाने का कहीं कोई उल्लेख नहीं किया गया है। देय तिथि से मंहगाई भत्ता की गणना नहीं किए जाने से सभी शासकीय कर्मचारियों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। 


एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने संघर्ष मोर्चा के बैनर में आगामी 31 जुलाई से प्रारंभ होने वाले अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए जिले के समस्त शिक्षक एलबी संवर्ग अर्थात सहायक शिक्षक, शिक्षक, प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक प्रधान पाठक और व्याख्याताओं को निर्णायक संघर्ष के लिए तैयार रहने का आवहन किया है। आगामी 31 जुलाई से जिले के सभी शिक्षकों के हड़ताल पर जाने की सूचना जिला प्रशासन को 12 जुलाई को दी जा चुकी है।

कबीरधाम जिले में छग टीचर्स एसोसिएशन ने महंगाई भत्ता में वृद्धि करने व गृह भाड़ा भत्ता को सातवें वेतनमान के अनुरूप प्रदान करने के निर्णय का स्वागत किया है। शिक्षक एलबी संवर्ग की मांग पर संज्ञान न लेने के कारण 31 जुलाई को अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed