फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh teacher comes to school after drinking alcohol

Chhattisgarh: रोज शराब पीकर आता है मास्टर, कहता- चखना में दाल भी चलेगी, नौकरी का क्या, जब तक है, तो है

Sat, 19 Nov 2022 06:12 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 19 Nov 2022 06:12 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक ओर अंग्रेजी माध्यम स्कूलों से शिक्षा का स्तर सुधारने में लगे हुए हैं, वहीं हिंदी स्कूलों का स्तर गिरता जा रहा है। स्कूलों में कभी मुर्गा-मटन पार्टी होती है, कभी टीचर शराब के नशे में पहुंचते हैं। यहां के सरकारी स्कूल टीचरों की शराब और मुर्गा पार्टी का अड्डा बनते जा रहे हैं। 

विज्ञापन
chhattisgarh teacher comes to school after drinking alcohol
शराब के नशे में धुत टीचर स्कूल के बाहर ही सो गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में शराब बंदी होगी या नहीं, ये तो पता नहीं, पर इसके चलते सरकारी स्कूल जरूर स्तरहीन होते जा रहे हैं। यहां के स्कूलों में टीचरों का शराब पीकर आना कोई नई बात नहीं है। नया मामला बिलासपुर का है। जहां स्कूल के किचन में ही मास्टर जी शराब का पैग बनाते हैं। फिर खाना बनाने वाली महिला से कहते हैं कि चखना में दाल भी चलेगी। उनको अपनी नौकरी की भी चिंता नहीं है। कहते हैं, नौकरी का क्या है, जब तक है, तो है। फिलहाल मामले का वीडियो भी सामने आया है। 
विज्ञापन

chhattisgarh teacher comes to school after drinking alcohol
स्कूल के किचन में ही शराब के पैग बनाता टीचर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्कूल के किचन में ही जाकर पैग बनाया
दरअसल, यह मामला है ग्राम पंचायत लोहारसी संबरिया डेरा के प्राथमिक स्कूल का। इस स्कूल में 30 बच्चे पढ़ते हैं और उनको पढ़ाने वाले दो टीचर हैं। प्रधान पाठक सोनू राम साहू और सुभाष चंद्र भारद्वाज। बच्चों का कहना है कि टीचर सुभाष चंद भारद्वाज रोज शराब पीकर स्कूल आते हैं। वह शुक्रवार को भी शराब के नशे में स्कूल पहुंचा। फिर किचन में घुस गया। प्लास्टिक की थैली फाड़ी और वहीं पैग बनाकर पी गया। इस दौरान वहां काम कर रही महिला से चखना के लिए दाल भी मांगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

chhattisgarh teacher comes to school after drinking alcohol
टीचर कहता है नौकरी का क्या है, जब तक है, तो है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सरपंच भी मास्टर जी को उठा नहीं सके
मास्टर जी की इस शराब पीने के मामले का किसी ने वीडियो बना लिया। इसके बाद भी मास्टर जी को फर्क नहीं पड़ा। शनिवार को फिर से वह नशे में धुत होकर स्कूल पहुंच गए। साथ ही अपनी बाइक की डिक्की में भी शराब लेकर आए। फिर वहीं जमीन में पड़कर सो गया। इसी दौरान गांव के सरपंच पहुंचे और उसे उठाने का प्रयास किया, लेकिन मास्टर जी उठने को तैयार हीं नहीं थे। इस पर सरपंच ने भी गाड़ी का वीडियो बनाया। उसमें देशी शराब और अमरूम रखा हुआ दिखाई दिया। 
विज्ञापन

chhattisgarh teacher comes to school after drinking alcohol
खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्कूल में छुट्टी है, कहकर बच्चों को भगा देता 
प्रभारी प्रधान पाठक सोनू राम साहू का कहना है कि टीचर सुभाष की इस हरकत से सभी परेशान हैं। वह आए दिन नशे में स्कूल आता है। उसे नशे में देख बच्चे भी डर से स्कूल आने से बचने लगे हैं। शराब के नशे में वह बच्चों को डांटता है और स्कूल में छुट्टी है कहकर भगा देता है। नशे में हमेशा बड़बड़ाता रहता है। इसे लेकर कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत भी कर चुके हैं। वहीं शिक्षा विभाग के अफसरों का कहना है कि, उन्हें जानकारी मिली है। जांच के बाद टीचर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed