{"_id":"6049e566fa718f45d61e4d25","slug":"chhattisgarh-tantric-had-raped-two-sisters-and-threatened-to-kill-them-court-sent-to-jail-for-40-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: तांत्रिक ने दो बहनों का रेप कर उन्हें जान से मारने की दी थी धमकी, कोर्ट ने 40 साल के लिए भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: तांत्रिक ने दो बहनों का रेप कर उन्हें जान से मारने की दी थी धमकी, कोर्ट ने 40 साल के लिए भेजा जेल
Fri, 12 Mar 2021 01:24 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, रायपुर
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Fri, 12 Mar 2021 01:24 PM IST
विज्ञापन
अदालत ने सुनाई सजा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की एक अदालत ने साल 2017 में दो बहनों से बलात्कार करने के मामले में एक तांत्रिक को 20-20 साल यानी कुल 40 वर्ष कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विशेष लोक अभियोजक ताराचंद कोसले ने गुरुवार को बताया कि जिले की अपर सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक कोर्ट) पूजा जायसवाल की अदालत ने दो बहनों से बलात्कार के मामले में 48 साल के तांत्रिक समय लाल देवांगन को 20-20 वर्ष यानी कुल 40 वर्ष कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
अधिवक्ता ने बताया कि अदालत ने अपने फैसले में कहा कि आरोपी की कारावास की सजा एक के बाद एक चलेगी। कोसले ने बताया कि अदालत ने आरोपी तांत्रिक पर कुल 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
अधिवक्ता ने बताया कि 2016 दिसंबर में 21 और 19 वर्ष की दो बहनों को पेट और कमर में दर्द की शिकायत पर उसके परिजन उन्हें तांत्रिक देवांगन के पास लेकर गए थे।
उन्होंने बताया कि देवांगन ने वर्ष 2017 की शुरुआत से इलाज करने के नाम पर दोनों बहनों से बलात्कार किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
अधिवक्ता ने बताया कि 2017 सितंबर में दोनों बहनों ने घटना की जानकारी अपने परिवार वालों को दी और उन्होंने शहर के गुढ़ियारी थाने में तांत्रिक देवांगन के खिलाफ मामला दर्ज कराया।