फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Suspected Naxalites killed policeman with sharp weapon

छत्तीसगढ़: संदिग्ध नक्सलियों ने पुलिस जवान की धारदार हथियार से की हत्या

Thu, 12 Mar 2020 02:30 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, सुकमा
पीटीआई, सुकमा Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 12 Mar 2020 02:30 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh Suspected Naxalites killed policeman with sharp weapon
सांकेतिक तस्वीर

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सलियों ने एक बेहद जघन्य अपराध को अंजाम दिया है। जिले में संदिग्ध नागरिकों ने जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के एक जवान की हत्या कर दी। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। 

विज्ञापन


सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को यहां बताया कि जिले के दोरनापाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आरगट्टा गांव के करीब संदिग्ध नक्सलियों ने सहायक आरक्षक कड़ती कन्ना की हत्या कर दी।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को कन्ना आरगट्टा गांव के ग्राम सभा में पत्नी के साथ शामिल हुए थे। कन्ना की पत्नी ग्राम पंचायत में वार्ड पंच हैं। कन्ना जब गांव में थे तब ग्रामीण की वेश में कुछ लोग वहां पहुंचे और कन्ना को अपने साथ ले गए। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने गुरुवार को कन्ना का शव गांव के करीब देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया। पुलिस ने कन्ना के शव को बरामद कर लिया है। उसके शव पर धारदार हथियार से हमला करने के निशान हैं।


अधिकारियों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को आशंका है कि नक्सलियों ने कन्ना की हत्या की है। क्षेत्र में खोज अभियान तेज कर दिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed