फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh students protest demanding removal of school principal

Kabirdham: प्रिंसिपल से परेशान छात्र-छात्राओं ने घेरा कलेक्ट्रेट, कहा-पढ़ाई नहीं होती, उन्हें पद से हटाओ

Mon, 14 Nov 2022 06:03 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 14 Nov 2022 06:03 PM IST
सार

छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया है कि स्कूल में बाहर से युवक आकर दादागिरी करते हैं। छात्राओं को परेशान किया जाता है। इसे लेकर कई बार शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन प्रिंसिपल कार्रवाई नहीं करते हैं। जिससे पढ़ाई भी ठीक से नहीं हो पा रही है। 
 

विज्ञापन
chhattisgarh students protest demanding removal of school principal
कवर्धा में स्कूल प्रिंसिपल को हटाने की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने कलेक्ट्रेट में दिया धरना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कवर्धा (कबीरधाम) स्थित एक स्कूल के छात्र-छात्राओं का गुस्सा सोमवार को उनके प्रिंसिपल पर भड़क उठा। प्रिंसिपल को हटाने की मांग को लेकर उन्होंने कलेक्ट्रेट का घेराव कर दिया। इस दौरान प्रिंसिपल हटाओ के नारे भी लगाए। छात्र-छात्राओं का आरोप है कि प्रिंसिपल कई-कई दिन स्कूल नहीं आते हैं। स्कूल में बाहरी लोग गुंडागर्दी करते हैं। पढ़ाई नहीं होती है। इसके बाद कलेक्टर ने बच्चों को समझाकर वहां से भेजा। 

विज्ञापन


समस्या लेकर जाओ, तो सुनते नहीं
दरअसल, सारा मामला दामापुर स्थित हाईस्कूल का है। यहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंच गए। इसके बाद छात्र-छात्राएं वहीं धरना देने लगे और प्रिंसिपल को हटाने की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। स्कूल के प्रिंसिपल वेदराम पात्रे को लेकर छात्रों ने आरोप लगाया कि वे कभी-कभी ही स्कूल आते हैं। आते भी हैं तो छुट्टी होने के बाद आते हैं। समस्या को लेकर शिकायत करो तो भी कार्रवाई नहीं करते। 
विज्ञापन




जांच के लिए स्कूल भेजी जाएगी टीम
छात्र-छात्राओं के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्टर जनमेजय महोबे बाहर आए और उनसे बात की। कलेक्टर ने उन्हें आश्वस्त किया है कि एक-दो दिन में वहां जांच के लिए अफसर भेजे जाएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं कलेक्टर महोबे ने मीडिया से कहा कि, बच्चों की मांगों पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेने टीम जाएगी। साथ ही प्राचार्य को जल्द ही दामापुर हाईस्कूल से हटाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




सरपंच और पैरेंट्स ने भी दिया ज्ञापन
वहीं इस मामले में पैरेंट्स और सरपंच की ओर से भी एक ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा गया है। इसमें कहा गया है कि प्रिंसिपल वेदराम पात्रे का ट्रांसफर हो चुका है। बावजूद इसके मेडिकल अवकाश पर जाकर फिर से स्कूल में आ गए। वे हमेशा स्कूल से गायब रहते हैं। वे करीब चार साल से ऐसा कर रहे हैं। अर्थशास्त्र के टीचर भी हैं, लेकिन कभी क्लास नहीं लेते हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई-लिखाई नहीं हो पा रही है। उनका तीन बार ट्रांसफर हो चुका है, फिर भी नहीं जाना चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed