फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: step Son wetted while sleeping So the woman put hot oil on the private body part

छत्तीसगढ़ : सौतेले बेटे ने सोते समय बिस्तर किया गीला तो महिला ने निजी अंग पर डाला गर्म तेल

Mon, 06 Aug 2018 12:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 06 Aug 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh: step Son wetted while sleeping So the woman put hot oil on the private body part

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक महिला ने छह वर्ष के अपने सौतेले बेटे के निजी अंग पर कथित रूप से गर्म तेल डाल दिया क्योंकि उसने सोते समय बिस्तर गीला कर दिया था। घटना को लेकर पुलिस ने महिला के खिलाफ एक मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि घटना कथित रूप से दो अगस्त को यहां से करीब 35 किलोमीटर दूर कटघोरा पुलिस थाना क्षेत्र के पुच्छपरा गांव में हुई। कटघोरा के थाना प्रभारी के के दुबे ने कहा कि बच्चे ने घटना के बारे में कल अपनी एक रिश्तेदार संगीता को बताया जिसके बाद उसने बच्चे के पिता बजरंग के साथ मंगलेश्वरी के खिलाफ एक शिकायत दर्ज करायी जो कि बच्चे की सौतेली मां है। अधिकारी ने बताया कि मंगलेश्वरी ने हालांकि आरोप से इनकार किया है और कहा है कि तेल दुर्घटनावश बच्चे पर गिर गया।
विज्ञापन


दुबे ने बताया कि आरोपी ने हालांकि तब कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जब उससे यह पूछा गया कि वह घटना के तत्काल बाद बच्चे को अस्पताल क्यों नहीं ले गई। अधिकारी ने बताया कि बच्चे के रिश्तेदार को जानकारी होने बाद ही बच्चे को कल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारी ने बताया कि मंगलेश्वरी के खिलाफ धारा 324 के तहत एक मामला दर्ज किया गया है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed