फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: State level webinar on International Literacy Day in raipur

छत्तीसगढ़: अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर कल राज्य स्तरीय वेबीनार, सीएम और स्कूल शिक्षा मंत्री होंगे शामिल

Thu, 07 Sep 2023 07:39 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 07 Sep 2023 07:39 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर कल 8 सितंबर को दोपहर 12 बजे राज्य स्तरीय वेबीनार का आयोजन किया गया है। उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन
Chhattisgarh: State level webinar on International Literacy Day in raipur
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर कल 8 सितंबर को दोपहर 12 बजे राज्य स्तरीय वेबीनार का आयोजन किया गया है। इस वेबीनार में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. एस भारतीदासन, विशेष सचिव एवं राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के संचालक राजेश सिंह राणा और राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण एवं राज्य साक्षरता केन्द्र (एससीईआरटी) के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


साक्षरता सप्ताह के दौरान प्रत्येक दिन शैक्षणिक संस्थाओं में निर्धारित कार्यक्रम अनुसार कई गतिविधियां कराई गई। 8 सितंबर को शैक्षणिक संस्थाओं में साक्षरता रैली निकाली जाएगी। इसमें सभी शासकीय-अशासकीय स्कूलों और निजी शैक्षणिक संस्थाओं में सुबह प्रभात फेरी, साक्षरता रैली, साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद समापन में साक्षरता का संदेश और नारे का वाचन किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए भारत सरकार ने की स्वीकृति प्रदान
शिक्षा पर केन्द्रित योजना उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप वित्त वर्ष 2022 से 2027 के दौरान क्रियान्यन के लिए भारत सरकार की ओर से स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पांच घटक- बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान, महत्वपूर्ण जीवन कौशल, बुनियादी शिक्षा, व्यावहारिक शिक्षा और सतत् शिक्षा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


1 से 7 सितंबर तक साक्षर सप्ताह
प्रदेश में नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के लिए वातावरण निर्माण के लिए 1 से 7 सितंबर तक साक्षर सप्ताह आयोजन किया गया। संचालक राजेश सिंह राणा ने सभी जिला कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों को राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम के लिए कार्य योजना अनुसार प्रत्येक दिवस गतिविधियों के लिए प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि साक्षरता सप्ताह का उद्देश्य सभी वर्गाे का ध्यान नव भारत साक्षरता कार्यक्रम की ओर केन्द्रित करना है। 

 
ये होंगे शामिल
वेबीनार में प्रदेश के समस्त जिला शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य, डाइट, जिला परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा के डीएमसी, समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड परियोजना अधिकारी, बीआरसी, सीएसी, सीआरसी, समस्त प्राचार्य, प्रधान पाठक, शिक्षकगण, स्कूल शिक्षा और साक्षरता से जुड़े सभी स्रोत व्यक्ति, कुशल प्रशिक्षक, स्वयंसेवी शिक्षक समेत प्रदेश के शिक्षार्थी लोग शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed