छत्तीसगढ़ में सुगबुगाहट: हाईकमान से मिलकर रायपुर लौटे सिंह देव, बोले- पूरी बात हो गई है, निर्णय सुरक्षित
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट चरम पर है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव शनिवार को दिल्ली से रायपुर पहुंचे और उन्होंने संकेत दिया है कि हाईकमान से पूरी बात हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के नेतृत्व परिवर्तन के प्रबल आसार हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जगह टी एस सिंह देव नए सीएम बन सकते हैं। शनिवार को दिल्ली से रायपुर पहुंचे सिंह देव ने कहा, 'मैं दिल्ली में रुका हुआ था। पूरे मन से हाईकमान से चर्चा करके उनकी राय और मंशा जानी। पूरी बात हाईकमान से हो गई है। अंतिम निर्णय हाईकमान के पास सुरक्षित है।
सिंह देव ने आगे कहा, 'कुछ बातें रहती हैं जिनमें उलझनें रहती हैं, उनमें समय लगता है। हाईकमान जो निर्णय लेगा वह हमें स्वीकार्य है।' छग के मंत्री सिंह देव ने बताया कि मैंने कल कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से चर्चा की। मैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की राहुल गांधी के साथ मुलाकात के वक्त मौजूद नहीं था।
I met Congress General Secretary (Organisation) KC Venugopal in Delhi yesterday. I was not present at the meeting (of the CM with Rahul Gandhi): Chhattisgarh Health Minister TS Singh Deo https://t.co/wpeJyDHEH0
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 28, 2021