फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh senior journalist ramesh nayar passed away

Chhattisgarh: वरिष्ठ पत्रकार रमेश नैयर का निधन, पाकिस्तान में हुआ था जन्म

Thu, 03 Nov 2022 07:26 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 03 Nov 2022 07:26 AM IST
सार

रायपुर के मारवाड़ी श्मशान घाट में रमेश नैयर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। पाकिस्तान के कुंजा में नैयर का जन्म हुआ था। विभाजन के बाद उनका परिवार भारत आ गया था।

विज्ञापन
chhattisgarh senior journalist ramesh nayar passed away
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार रमेश नैयर का बुधवार शाम निधन हो गया। उन्होंने 82 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली है। उनके बेटे संजय नैयर ने वह पिछले करीब तीन माह से बीमार  चल  रहे थे। बेचैनी की शिकायत होने पर डॉक्टर को बुलाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शुक्रवार को रायपुर के मारवाड़ी श्मशान घाट में रमेश नैयर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। पाकिस्तान के कुंजा में नैयर का जन्म हुआ था। विभाजन के बाद उनका परिवार भारत आ गया था। वह लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़े हुए थे। उन्होंने हिंदी और अंग्रेजी के कई समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी थीं। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नैयर के निधन पर शोक जताया है।
विज्ञापन


राज्यपाल अनुसुइया उइके ने अपने शोक संदेश में कहा, नैयर का निधन छत्तीसगढ़ के पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। पत्रकारिता के क्षेत्र में रमेश नैयर का योगदान अतुलनीय है। मुख्यमंत्री बघेल ने ट्वीट किया, छत्तीसगढ़ के गौरव व देश के प्रतिष्ठित पत्रकार रमेश नैयर जी का निधन दुखद है। पत्रकारिता के क्षेत्र में यह अपूरणीय क्षति है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed