{"_id":"62f32415b2db2f0dac0ca363","slug":"chhattisgarh-security-forces-demolished-naxalite-camp-in-bijapur-three-killed-in-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: सुरक्षाबलों ने नक्सली कैंप को किया ध्वस्त, मुठभेड़ में तीन ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: सुरक्षाबलों ने नक्सली कैंप को किया ध्वस्त, मुठभेड़ में तीन ढेर
Wed, 10 Aug 2022 08:53 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 10 Aug 2022 08:53 AM IST
सार
जवान सात अगस्त को नक्सलियों के इलाके में पहुंचे। उनके पहुंचते ही नक्सलियों की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई। इसके बाद सुरक्षाबलों के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की और तीन नक्सलियों को मार गिराया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। यहां जवानों ने नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त कर दिया है। मौके से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक बरामद किए गए हैं। इसके अलावा पुलिस का दावा है कि गोलीबारी में तीन नक्सलियों को भी मार गिराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया, बीजापुर के मोदकपाल थाना क्षेत्र में जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ तीन दिन पहले ऑपरेशन शुरू किया था। कैंप को ध्वस्त करने और तीन नक्सलियों को ढेर करके, पूरे तीन दिन बाद जवान मुख्यालय लौटे हैं। हालांकि, अभी तक किसी नक्सली का शव बरामद नहीं किया गया है।
विज्ञापन
पहाड़ी पर लगाया था कैंप
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली कि बोंगला-पुंगर के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में 25 से 30 नक्सलियों ने कैंप लगाया है। सभी नक्सली हथियारों से लैस हैं। सूचना के बाद डीआरजी, एसटीएफ और सीआरपीएफ 229 बटालियन को मौके पर रवाना किया गया।
विज्ञापन
जवानों को देखते ही शुरू हुई फायरिंग
अधिकारियों ने बताया, जवान सात अगस्त को नक्सलियों के इलाके में पहुंचे। उनके पहुंचते ही नक्सलियों की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई। इसके बाद सुरक्षाबलों के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसमें तीन नक्सलियों को मार गिराया गया। भारी फायरिंग के चलते नक्सली वहां से भाग गए। इसके बाद जवानों ने उनके कैंप को तहस-नहस कर दिया। अधिकारियों ने बताया सर्च ऑपरेशन के दौरान एक नक्सली घायल अवस्था में मिला, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं कैंप से भारी मात्रा में हथियार बरादम हुए हैं।