{"_id":"6950115693ecd0dac70eea42","slug":"chhattisgarh-rss-chief-mohan-bhagwat-three-day-cg-visit-from-30-december-2025-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, सोनपैरी के हिन्दू सम्मेलन में करेंगे शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, सोनपैरी के हिन्दू सम्मेलन में करेंगे शिरकत
Sat, 27 Dec 2025 10:33 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sat, 27 Dec 2025 10:33 PM IST
सार
RSS chief Mohan Bhagwat; Hindu conference in Sonpari abhanpur: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RSS chief Mohan Bhagwat; Hindu conference in Sonpari abhanpur: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अभनपुर के सोनपैरी स्थित असंग देव कबीर आश्रम में 31 दिसंबर को होने वाले हिन्दू सम्मेलन/संगम में शिरकत करेंगे। वे 30,31 दिसंबर 2025 और 1 जनवरी 2026 तक छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे।
इस दौरान हिन्दू सम्मेलन को संबोधित करने के साथ ही सद्भाव बैठक, युवा कार्यकर्ता सम्मेलन और युवाओं से संवाद भी करेंगे। हिन्दू सम्मेलन के मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि गुरुदेव राष्ट्रीय संत असंग देव होंगे। बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विजयादशमी के मौके पर देशभर में मंडल, बस्ती एवं नगर स्तर पर पथसंचलन का आयोजन किया।
इसी प्रकार नवंबर माह में वृहद गृह संपर्क कार्यक्रम संचालित किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने परिवारों में संपर्क कर पंच परिवर्तन के विषय में लोगों की सहभागिता का आह्वान किया। इसी क्रम में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें संपूर्ण हिन्दू समाज के लोग सहभागी होंगे। विजयादशमी 2025 से आगामी विजयादशमी पर्व 2026 तक संघ शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। इस दौरान संघ के स्वयंसेवक समाज जीवन से जुड़े विभिन्न कार्य एवं गतिविधियों को और भी प्रभावी रूप से जन-जन तक लेकर जाएंगे।