{"_id":"61d885c60850ff6420115913","slug":"chhattisgarh-reports-2828-new-covid19-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: छत्तीसगढ़ में 2828 नए मामले सामने आए, तीन मरीजों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: छत्तीसगढ़ में 2828 नए मामले सामने आए, तीन मरीजों की मौत
Sat, 08 Jan 2022 12:44 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:44 AM IST
सार
रायपुर जिले ने 899 नए मामले दर्ज किए हैं। रायगढ़ में 364 मामले दर्ज किए गए, इसके बाद दुर्ग में 293, बिलासपुर में 279, कोरबा में 268 और जशपुर में 153 मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन
एक शख्स के स्वैब का नमूना एकत्र करती महिला स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 2,828 नए मामले सामने आए। वहीं अब राज्य में सक्रिय मामले 9,684 हैं। इसके साथ ही राज्य में शुक्रवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या बढ़कर 10,17,356 हो गई है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने यह जानकारी दी कि राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस अवधि में 12 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 34 लोगों ने गृह पृथकवास की अवधि पूरी की। उन्होंने बताया कि राज्य में शुक्रवार को संक्रमण से तीन मरीजों की मृत्यु दर्ज की गई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रायपुर जिले ने 899 नए मामले दर्ज किए, जिले में 2,974 सक्रिय मामले हैं। रायगढ़ में 364 मामले दर्ज किए गए, इसके बाद दुर्ग में 293, बिलासपुर में 279, कोरबा में 268 और जशपुर में 153 मामले दर्ज किए गए। अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 44,773 लोगों की कोरोना की जांच की गई। इसी के साथ राज्य में कोरोना परीक्षणों की संख्या 1,51,70,644 हो गई है।
विज्ञापन