{"_id":"574feaa04f1c1baa481099aa","slug":"chhattisgarh-rape-victim-committed-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब टूट गई न्याय की आस, रेप पीड़िता ने चुन ली मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब टूट गई न्याय की आस, रेप पीड़िता ने चुन ली मौत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 02 Jun 2016 01:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक दर्दनाक घटनाक्रम में बलात्कार पीड़ित विवाहिता ने न्याय की आस में नाउम्मीद होकर मौत को गले लगा लिया। अपनी मौत से पहले महिला ने पुलिस के लिए एक सुसाइड नोट छोड़ा था जिसमें उसने अपने साथ हुए अन्याय को बयां किया। सुसाइड नोट में महिला ने अपनी मौत के लिए उसका बलात्कार और शोषण करने वाले होमगार्ड दीपक शाहू और एक महिला को जिम्मेदार ठहराया है। दीपक उक्त महिला के मकान में किराए पर रहता था।
विज्ञापन
महिला ने पिछले महीने भी जान देने का प्रयास किया था, इसके बाद उसके पति को पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिली। मामले में पति पत्नी की ओर से आरोपी के खिलाफ 18 मई को मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोपी दीपक साहू के खिलाफ बलात्कार की धाराओं में मुकदमा दर्ज तो हुआ लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया। इसके बाद से ही आरोपी लगातार उसे धमकी दे रहा था।
विज्ञापन
महिला के पति ने बताया कि इन्हीं धमकियों ने उसे जान देने पर मजबूर कर दिया। वहीं मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई थी।
विज्ञापन