फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh: rape victim committed suicide

जब टूट गई न्याय की आस, रेप पीड़िता ने चुन ली मौत

Thu, 02 Jun 2016 01:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 02 Jun 2016 01:43 PM IST
विज्ञापन
chhattisgarh: rape victim committed suicide

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक दर्दनाक घटनाक्रम में बलात्कार पीड़ित विवाहिता ने न्याय की आस में नाउम्‍मीद होकर मौत को गले लगा लिया। अपनी मौत से पहले महिला ने पुलिस के लिए एक सुसाइड नोट छोड़ा था जिसमें उसने अपने साथ हुए अन्याय को बयां किया। सुसाइड नोट में महिला ने अपनी मौत के लिए उसका बलात्कार और शोषण करने वाले होमगार्ड दीपक शाहू और एक महिला को जिम्मेदार ठहराया है। दीपक उक्त महिला के मकान में किराए पर रहता था। 

विज्ञापन


महिला ने पिछले महीने भी जान देने का प्रयास किया था, इसके बाद उसके पति को पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिली। मामले में पति पत्नी की ओर से आरोपी के खिलाफ 18 मई को मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोपी दीपक साहू के खिलाफ बलात्कार की धाराओं में मुकदमा दर्ज तो हुआ लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया। इसके बाद से ही आरोपी लगातार उसे धमकी दे रहा था। 
विज्ञापन


महिला के पति ने बताया कि इन्हीं धमकियों ने उसे जान देने पर मजबूर कर दिया। वहीं मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed