{"_id":"652a3f1f6d6f23d95d01b337","slug":"chhattisgarh-raipur-police-in-action-mode-challan-action-against-on-2414-vehicles-drivers-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: एक्शन मोड में रायपुर पुलिस, वाहनों से हटाए जा रहे पदनाम पट्टिका, 2414 ड्राइवर पर चालानी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: एक्शन मोड में रायपुर पुलिस, वाहनों से हटाए जा रहे पदनाम पट्टिका, 2414 ड्राइवर पर चालानी कार्रवाई
Sat, 14 Oct 2023 12:42 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:42 PM IST
सार
Raipur Police in action mode: राजधानी रायपुर में यातायात पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है। रायपुर पुलिस की ओर से आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अब तक कुल 2 हजार 414 ड्राइवर पर चालानी कार्रवाई करते हुए 17 लाख 7 हजार 200 रुपए समन शुल्क परिशमन किए गए हैं।
विज्ञापन
यातायात पुलिस की ओर से वाहनों से पदनाम पट्टिका हटाए जा रहे हैं।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Raipur Police in action mode: छत्तीसगढ़ में आदर्श आचार्य संहिता लागू होने के बाद रायपुर पुलिस एक्शन मोड पर हैं। राजधानी रायपुर में यातायात पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है। रायपुर पुलिस की ओर से आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अब तक कुल 2 हजार 414 ड्राइवर पर चालानी कार्रवाई करते हुए 17 लाख 7 हजार 200 रुपए समन शुल्क परिशमन किए गए हैं।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में आदर्श आचार संहिता लागू होते ही यातायात पुलिस एक्शन मोड पर हैं। यातायात थानों से अलग-अलग टीम बनाकर शहर के सभी चौक-चौराहों पर चेकिंग अभियान शुरू कर दी है। प्रदेश में आचार संहिता लागू होने से अब तक 22 गाड़ियों से पदनाम पट्टीका निकलवाया गया है, 35 बुलेट पर अनाधिकृत साइलेंसर लगाने पर कार्रवाई और नशे की हालत में गाड़ी चलाने वाले 58 ड्राइवर पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
बीते दिनों शुक्रवार को रायपुर पुलिस की ओर से शहर के चौक-चौराहों पर स्टॉपर लगाकर शहर अंदर आने वाले और बाहर जाने वाले सभी प्रकार के चारपहिया गाड़ियों को चेक किया गया। चेकिंग के दौरान गाड़ियों से पदनाम का पट्टिका निकल गए, बुलेट से ज्यादा आवाज देने वाली साइलेंसर और गाड़ी में काली फिल्म और नशे की हालत में गाड़ी ड्राइवर पर कडी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन