छत्तीसगढ़: राहुल के सलाहकार के दौरे पर भाजपा नेता ने ली चुटकी- खानसामा, चपरासी, माली को भी भेज दें
राहुल गांधी के सलाहकार सचिन राव मंगलवार को रायपुर आए थे। प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत तमाम बड़े कांग्रेस नेताओं ने उनकी अगवानी की थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राहुल के सलाहकार का दौरा
हाल ही में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के सलाहकार सचिन राव रायपुर आए थे। प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत तमाम बड़े कांग्रेस नेताओं ने उनकी अगवानी की थी। इसी को लेकर भाजपा नेता और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर तंज कसा है।
अजय चंद्राकर ने कसा तंज
अजय चंद्राकर ने सचिन राव के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर ट्विटर पर करारा तंज कसा। अजय चंद्राकर ने लिखा, पीएल पुनियाजी प्रभारी छत्तीसगढ़ कांग्रेस, राहुल गांधी जी के सलाहकार सचिन राव के दौरे से छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी अभिभूत हैं। कृपया उनके स्टाफ, खानसामा, चपरासी, स्टेनो, चौकीदार, गार्ड और माली का भी एक बार दौरा करवा दीजिए। आपका सिरदर्द दूर हो जाएगा।
मान. श्री @plpunia जी (प्रभारी छ. ग. कांग्रेस),
श्री @RahulGandhi जी, सलाहकार श्री सचिन राव के दौरे से छ. ग. के कांग्रेस अभिभूत हैं।
कृपया उनके अन्य स्टाफ (Staff), खानसामा(Cook),चपरासी,स्टेनो,चौकीदार, गार्ड एवं माली का भी एक बार दौरा करवा दीजिए।
आपका सरदर्द दूर हो जाएगा...!!!— Ajay Chandrakar (@Chandrakar_Ajay) October 21, 2021
सचिन राव मंगलवार को रायपुर आए थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, वरिष्ठ मंत्रियों मोहम्मद अकबर और रविंद्र चौबे ने हवाई अड्डे पर जाकर खुद उनकी अगवानी की थी। सचिन राव के सामने प्रदेश सरकार ने अपने विकास कार्यों को दिखाया। इसके अलावा अन्य मुद्दों पर भी इनके बीच चर्चा हुई।