Chhattisgarh: राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष बने प्रेमसाय सिंह टेकाम, सरकार ने कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी दिया
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में इन दिनों बदलाव और फेरबदल का दौर चल रहा है। आज पूर्व पीसीसी चीफ मोहन मरकाम के कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने के बाद पूर्व मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम को राज्य योजना आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में इन दिनों बदलाव और फेरबदल का दौर चल रहा है। आज पूर्व पीसीसी चीफ मोहन मरकाम के कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने के बाद पूर्व मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम को राज्य योजना आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी दिया गया है। मरकाम के शपथ ग्रहण के बाद आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सीएम हाउस में आज मंत्रियों की एक अहम बैठक ली। इसमें मंत्री रूद्रकुमार गुरु, शिव डहरिया, कवासी लखमा, रविन्द्र चौबे, ताम्रध्वज साहू, मोहम्मद अकबर आदि मौजूद रहे। इसमें विभागों के फेरबदल को लेकर चर्चा की गई है।
सूत्रों के अनुसार, मंत्री रविन्द्र चौबे के स्वास्थ्य को देखते हुए उनके विभाग को कम किया जा सकता है। वहीं ताम्रध्वज साहू को कृषि विभाग की अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं मोहन मरकाम को स्कूल शिक्षा विभाग, सहकारिता विभाग का जिम्मा मिल सकता है। वहीं संभव है कि डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को भी कोई नया विभाग मिल सकता है। नए विभागों को लेकर देर शाम तक नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।
सबसे बड़ी बात ये है कि अब तक योजना आयोग के अध्यक्ष मुख्यमंत्री हुआ करते थे, अब पहली बार प्रेमसाय सिंह टेकाम को ये जिम्मेदारी दी गई है। दूसरी ओर टीएस सिंहदेव और मंत्री अमरजीत भगत राजधानी रायपुर से बाहर हैं, इसलिए दोनों मंत्री बौठक में नहीं पहुंचे। हालांकि बैठक में लिए गए निर्णय की सूचना उन्हें भेज दी गई है।