फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Premsai singh tekam became chairman of State Planning Commission

Chhattisgarh: राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष बने प्रेमसाय सिंह टेकाम, सरकार ने कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी दिया

Fri, 14 Jul 2023 06:07 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 14 Jul 2023 06:07 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में इन दिनों बदलाव और फेरबदल का दौर चल रहा है। आज पूर्व पीसीसी चीफ मोहन मरकाम के कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने के बाद पूर्व मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम को राज्य योजना आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन
Chhattisgarh: Premsai singh tekam became chairman of State Planning Commission
प्रेमसाय सिंह टेकाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में इन दिनों बदलाव और फेरबदल का दौर चल रहा है। आज पूर्व पीसीसी चीफ मोहन मरकाम के कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने के बाद पूर्व मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम को राज्य योजना आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी दिया गया है। मरकाम के शपथ ग्रहण के बाद आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सीएम हाउस में आज मंत्रियों की एक अहम बैठक ली।  इसमें मंत्री रूद्रकुमार गुरु, शिव डहरिया, कवासी लखमा, रविन्द्र चौबे, ताम्रध्वज साहू, मोहम्मद अकबर आदि मौजूद रहे। इसमें विभागों के फेरबदल को लेकर चर्चा की गई है। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, मंत्री रविन्द्र चौबे के स्वास्थ्य को देखते हुए उनके विभाग को कम किया जा सकता है। वहीं ताम्रध्वज साहू को कृषि विभाग की अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं मोहन मरकाम को स्कूल शिक्षा विभाग, सहकारिता विभाग का जिम्मा मिल सकता है। वहीं संभव है कि डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को भी कोई नया विभाग मिल सकता है। नए विभागों को लेकर देर शाम तक नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।
विज्ञापन


सबसे बड़ी बात ये है कि अब तक योजना आयोग के अध्यक्ष मुख्यमंत्री हुआ करते थे, अब पहली बार प्रेमसाय सिंह टेकाम को ये जिम्मेदारी दी गई है। दूसरी ओर टीएस सिंहदेव और मंत्री अमरजीत भगत राजधानी रायपुर से बाहर हैं, इसलिए दोनों मंत्री बौठक में नहीं पहुंचे। हालांकि बैठक में लिए गए निर्णय की सूचना उन्हें भेज दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed