{"_id":"636b5d01bfe2b2772b393941","slug":"chhattisgarh-police-arrested-banned-drugs-supplier-from-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajnandgaon: प्रतिबंधित दवाओं का सप्लायर मेडिकल स्टोर संचालक महाराष्ट्र से गिरफ्तार, 480 कैप्सूल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajnandgaon: प्रतिबंधित दवाओं का सप्लायर मेडिकल स्टोर संचालक महाराष्ट्र से गिरफ्तार, 480 कैप्सूल बरामद
Wed, 09 Nov 2022 01:26 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 09 Nov 2022 01:26 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ पुलिस नशीली दवाओं की तस्करी कर रहे आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक से भी पूछताछ की है। इसके बाद महाराष्ट्र से जुड़े नशे के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। इसके लिए महाराष्ट्र पुलिस की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ पुलिस ने नशीली दवाएं बेचने वाले मेडिकल स्टोर संचालक को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ पुलिस ने प्रतिबंधित दवाओं के सप्लायर को महाराष्ट्र के देवरी से गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने 480 नशीली कैप्सूल जब्त की है। आरोपी वहां पर मेडिकल स्टोर का संचालन करता था। पुलिस ने यह कार्रवाई पिछले दिनों प्रतिबंधित दवाओं के साथ पकड़े गए तस्कर से पूछताछ के बाद की है। मामला चिचोला चौकी क्षेत्र का है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें...Rajnandgaon: प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ एक गिरफ्तार, महाराष्ट्र से बस में लेकर आया था बेचने
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने 6 नवंबर को नारायणगढ़ के लाल बहादुर नगर मोड़ के पास वाहन का इंतजार कर रहे एक ड्रग्स तस्कर को पकड़ा था। आरोपी ठाकुर राम पटेल दुर्ग जिले का रहने वाला है और उसके पास से पुलिस ने 3600 प्रतिबंधित दवाएं बरामद की थी। पूछताछ में ठाकुर राम ने महाराष्ट्र के मनीष मेडिकल स्टोर का नाम बताया था।
विज्ञापन
इसके बाद एसपी के निर्देश पर महाराष्ट्र पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम ने देवरी में मंगलवार को छापा मारा और वहां से गोंदिया निवासी मेडिकल स्टोर संचालक मनीष कुमार अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसकी दुकान से प्रतिबंधित 480 कैप्सूल बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।