फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Police and CAPF New plan against naxalite movement in CG

CG POLICE और CAPF का नया प्लान: नक्सलियों का होगा सफाया, स्पेशल ऑपरेशन चलाने की तैयारी, DGP ने ली अहम बैठक

Sat, 10 Jun 2023 10:20 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 10 Jun 2023 10:20 PM IST
सार

बैठक में छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश में नक्सलियों के मूवमेंट और उनके लीडर्स को लेकर मंथन किया गया। इस दौरान दूसरे प्रदेशों से आए अधिकारियों ने अपने यहां के ऑपरेशन की जानकारी दी। तीनों राज्यों के ऑफिसर्स ने आपस में समन्वय स्थापित करने की बात कही।

विज्ञापन
Chhattisgarh Police and CAPF New plan against naxalite movement in CG
पुलिस की बैठक लेते डीजीपी अशोक जुनेजा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ पुलिस के मुखिया अशोक जुनेजा ने शनिवार को रायपुर के पुलिस हेड क्वार्टर में इंटर स्टेट कोऑर्डिनेशन की बैठक ली। मीटिंग में नक्सल ऑपरेशन को लेकर चर्चा की गई। इसमें केंद्रीय गृह मंत्रालय की प्रमुख एजेंसी सीएपीएफ के अधिकारी विशेष रूप से शामिल हुए। वहीं आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के सीनियर पुलिस ऑफिसर्स भी मौजूद रहे।  

विज्ञापन


बैठक में छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश में नक्सलियों के मूवमेंट और उनके लीडर्स को लेकर मंथन किया गया। इस दौरान दूसरे प्रदेशों से आए अधिकारियों ने अपने यहां के ऑपरेशन की जानकारी दी। तीनों राज्यों के ऑफिसर्स ने आपस में समन्वय स्थापित करने की बात कही। इससे पहले भी पुलिस समन्वय की बातें होती रही हैं। बीते कुछ दिनों में मुठभेड़ में शामिल नक्सली छत्तीसगढ़ से लगे पड़ोसी राज्यों आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भागे हैं। इस वजह से पुलिस को इन राज्यों में कोई खास जानकारी नहीं मिली है। इस मुद्दे को लेकर भी चर्चा की गई। 
विज्ञापन




नक्सलियों को होगा सफाया
इंटर स्टेट कोऑर्डिनेशन मीटिंग में तीनों राज्यों (छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना ) में बेहतर पुलिसिंग स्थापित करने को लेकर ज्यादा बल दिया गया। इन राज्यों के ऐसे क्षेत्र जहां बार्डर लगते हैं, ऐसी जगहों पर ज्वाइंट नक्सल ऑपरेशन चलाने की प्लानिंग बनाई गई है। इस संबंध में जंगलों में सर्चिंग बढ़ाकर नक्सलियों का सफाया किया जाएगा। वहीं प्रदेश में शांतिपूर्वक तरीके से विधानसभा चुनाव कराने के लिए इन प्रदेशों के सीमा पर पुलिस चौकसी और नक्सली प्रभावित एरिया में सर्चिग बढ़ाने के लिए भी चर्चा की गई। उनके सप्लाई चेन को उखाड़ फेंकने की कार्य योजना बनाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




मानसून में सर्चिंग कैंपेन चलाने पर फोकस
आमतौर पर नक्सलियों की मानसून में सक्रियता बढ़ जाती है। ऐसे वक्त में फोर्स के ज्यादा से ज्यादा सर्चिंग अभियान चलाने पर फोकस किया गया है। बैठक में सेंट्रल आर्म पुलिस फोर्स (CAPF) की मौजूदगी बेहद खास रही। बस्तर संभाग के नक्सलाइट एरिया में बीएसएफ और सीआरपीएफ फोर्से भी तैनात हैं, जो नक्सलियों से सीधे टक्कर लेती रहती है। इन फोर्सेस की मुख्य एजेंसी CAPF है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed