फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh people listened to PM Modi man ki baat, Mathur reached Bhansoj

छत्तीसगढ़ के लोगों ने सुनी PM मोदी के मन की बात: BJP के दिग्गज नेताओं ने खुद संभाली कमान, भानसोज पहुंचे माथुर

Sun, 30 Apr 2023 07:48 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 30 Apr 2023 07:48 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में 10 हजार स्थानों पर लाखों लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' का 100वां एपिसोड सुनें। इसके लिए समाजसेवी, चिंतकों, डॉक्टर्स, वैज्ञानिक, व्यापारी समेत सभी वर्ग के लिए पंडाल में बैठने की पूरी व्यवस्था की गई थी।

विज्ञापन
Chhattisgarh people listened to PM Modi man ki baat, Mathur reached Bhansoj
मन की बात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में 10 हजार स्थानों पर लाखों लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' का 100वां एपिसोड सुनें। इसके लिए समाजसेवी, चिंतकों, डॉक्टर्स, वैज्ञानिक, व्यापारी समेत सभी वर्ग के लिए पंडाल में बैठने की पूरी व्यवस्था की गई थी। छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह समेत पार्टी के दिग्गज नेताओं ने खुद इस कार्यक्रम की कमान संभाली। ओम माथुर रायपुर ग्रामीण जिले के भानसोज में पीएम मोदी के मन की बात सुनी। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


विज्ञापन


इस दौरान ओम माथुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के शतक ने वसुधैव कुटुम्बकम की भारतीय अवधारणा को दुनिया भर में साकार कर दिया। भारत के जन-जन के मन की बात को देश के चप्पे-चप्पे के साथ संयुक्त राष्ट्र में भी सुना गया। यह अभूतपूर्व अवसर हर भारतीय के लिए गर्व का अवसर बना। सम्पूर्ण विश्व में नरेंद्र मोदी एकमात्र ऐसे पीएम हैं जो नियमित रूप से जनता के हर वर्ग से सीधा संवाद कर देश की दिशा तय करते हैं। जनता से मन की बात करते हैं और जनता के मन के मुताबिक देश का संचालन करते हैं। आज संयुक्त राष्ट्र भी मन की बात का भागीदार बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रधानमंत्री के हृदय में 135 करोड़ लोगों की धड़कन महसूस की गई
 भाजपा प्रदेश प्रभारी माथुर ने मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि एक प्रधानमंत्री के हृदय में 135 करोड़ लोगों की धड़कन महसूस की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर माह देश के मन को अपने मन में आत्मसात करते हुए मन से मन की बात करते हैं। दुनिया के सबसे बड़े इस संवाद की सार्थकता का प्रमाण यह है कि आज भारत की बात पूरी दुनिया सुन रही है और सीख रही है कि किसी लोकतांत्रिक व्यवस्था में जन के मन को कैसे जाना जा सकता है। प्रधानमंत्री मोदी और छत्तीसगढ़ सहित भारत की जनता के बीच की बातचीत ने आज एक नया इतिहास रच दिया।

पीएक के प्रति जताया आभार
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने  कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने मंत्रमुग्ध होकर अपने मन की आवाज सुनी। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा ने इस अद्भुत, अपूर्व, ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ की जनता के बीच मन की बात कार्यक्रम के लिए माध्यम की भूमिका निभाई। पूरे प्रदेश में हर स्थान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा जनता के बीच एकात्म स्थापित हुआ। इस वृहद आयोजन में भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता ने सक्रिय योगदान किया। साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने अपने सेवक के विचारों को गौर से सुना और यह उपस्थिति बता रही है कि प्रधान सेवादार के प्रति जनता की अपार संतुष्टि है और यह संतुष्टि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में एक नया इतिहास रचेगी। उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता तथा भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।


यहां पर ये रहे मौजूद
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव ग्रामीण मंडल के ग्राम फरहाद, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने नवागढ़ मंडल के ग्राम सेमरा,भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता के के शर्मा जी माना बस्ती, माना मंडल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने आरंग विधानसभा, केन्द्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने रामानुजगंज मंडल, राज्यसभा सांसद डॉ. सरोज पाण्डेय ने दुर्ग शहर मंडल,पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने लाखेनगर मंडल के भाठागाँव, सांसद गोमती साय ने फरसाबहार मंडल के मंडरबहार, सांसद गुहाराम अजगल्ले ने डभरा मंडल, सांसद संतोष पाण्डेय ने डोंगरगाँव मंडल के अर्जुनी, सांसद विजय बघेल ने पाटन दक्षिण मंडल, सांसद सुनील सोनी ने रायपुर के लाखेनगर मंडल के सुंदर नगर, सांसद चुन्नीलाल साहू ने कोमाखान मंडल के ग्राम टेमरी, सांसद मोहन मंडावी ने काँकेर ग्रामीण मंडल के दशपुर भाजपा रायपुर ग्रामीण जिला में आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अभिनेष कश्यप ने कार्यक्रम में भागीदारी की।

पूर्व मंत्री ननकीराम कँवर ने बरपाली मंडल, पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले ने पथरिया मंडल के ग्राम अमोरा, पूर्व मंत्री व मुख्य प्रदेश प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने सिर्री मंडल,भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत डीडी नगर मंडल के बूथ क्रमांक 206 में,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बोदरी मंडल के बोदरी, विधायक शिवरतन शर्मा ने  निपनिया मंडल के कोदवा, विधायक रजनीश सिंह ने बेलतरा मध्य मंडल के पाँवसरा, पूर्व मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने जयरामनगर मंडल के ग्राम देवरी खुर्द, विधायक व रायपुर संभाग प्रभारी सौरभ सिंह ने वअकलतरा ग्रामीण मंडल के ग्राम साकर,  विधायक डमरूधर पुजारी ने झागरपारा मंडल के ग्राम ज्ञानमुड़ा, विधायक व प्रदेश प्रवक्ता रंजना साहू ने धमतरी शहर मंडल के शीतलापारा वार्ड में, पूर्व राज्यसभा सांसद बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर जनपद पंचायत के ग्राम- बाहरचुरा बुथ क्रमांक 60 में प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप नारायणपुर जिले के रेमावंड बूथ क्रमांक 86 में, विजय शर्मा कवर्धा जिले के बिपरिया मंडल ग्राम चरडोंगरी के बूथ क्रमांक 90 में, ओपी चौधरी सक्ती जिले के चंद्रपुर के ग्राम अड़भाड़ में,  प्रदेश मंत्री ओजस्वी मंडावी दंतेवाड़ा में जनता के साथ 'मन की बात' सुनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed