{"_id":"651ff924a7a2c556790e7c9c","slug":"chhattisgarh-paddy-procurement-will-start-from-november-1-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, प्रदेश में खुले नए 25 उपार्जन केंद्र, जानें क्या है तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, प्रदेश में खुले नए 25 उपार्जन केंद्र, जानें क्या है तैयारी
Fri, 06 Oct 2023 05:40 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 06 Oct 2023 05:40 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में किसानों की सहुलियत देखते हुए राज्य सरकार ने किसानों के लिए 25 नए धान खरीद केंद्र बनाए हैं। प्रदेश में 1 नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी।
विज्ञापन
प्रदेश में 1 नवंबर से धान खरीदी शुरू 25 नए धान खरीद केंद्र बनाए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में किसानों की सहुलियत देखते हुए राज्य सरकार ने किसानों के लिए 25 नए धान खरीद केंद्र बनाए हैं। प्रदेश में 1 नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी। प्रदेश के ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 और आगामी खरीफ विपणन वर्षों के लिए राज्य के कई जिलों में नए धान उपार्जन केंद्र खोलने की अनुमति दे दी है। इसकी सूचना खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने जारी किया है।
विज्ञापन
नवीन धान उपार्जन केंद्रों में राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के अंतर्गत देवकट्टा और डोंगरगांव विकासखंड के संबलपुर में खोले जाएंगे। इसी तरह सक्ती जिले के सक्ती विकासखंड के अंतर्गत नन्दौरखुर्द, महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड के अंतर्गत बोडराबांधा और आमगांव, मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के औराबांधा, बलरामपुर जिले के रामचन्द्रपुर विकासखंड के डुमनपान, कोण्डागांव जिले के फरसगांव विकासखंड के बड़ेओड़गांव, केशकाल विकासखंड के कुएमारी और कोण्डागांव विकासखंड के नवागांव, बस्तर कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड के बंडापाल और कोयलीबेड़ा विकासखंड के बेलगाल में नवीन धान उपार्जन केंद्र खोले जाएंगे।
विज्ञापन
इसी प्रकार मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मानपुर विकासखंड के मुरारगोटा, बीजापुर जिले के बीजापुर विकासखंड के चेरपाल, खैरागढ़-छुईखदान-गंडाई जिले के खैरागढ़ विकासखंड के ठेलकाडीह, उत्तर बस्तर दंतेवाड़ा जिले के दंतेवाड़ा विकासखंड के बड़ेगोडरे व अरनपुर, रायगढ़ जिले के घरघोड़ा विकासखंड के बटुराकछार, धरमजयगढ़ विकासखंड के कटाईपाली सी, सरगुजा जिले के बतौली विकासखंड के बोदा व मंगारी और सीतापुर विकासखंड के बेलजोरा में नवीन धान उपार्जन केंद्र खोले जाने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन