फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Officers and employees engaged in election duty will get free treatment

Chhattisgarh: चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगी फ्री इलाज, इन अस्पतालों में करा सकेंगे उपचार

Sat, 30 Mar 2024 04:41 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 30 Mar 2024 04:41 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव के दौरान ड्यूटी में रहे अधिकारी-कर्मचारियों को निशुल्क चिकित्सा की सुविधा मिलेगी। राज्य के सभी शासकीय चिकित्सालयों में निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन
Chhattisgarh: Officers and employees engaged in election duty will get free treatment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के दौरान ड्यूटी में रहे अधिकारी-कर्मचारियों को निशुल्क चिकित्सा की सुविधा मिलेगी। राज्य के सभी शासकीय चिकित्सालयों में निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार राज्य के शासकीय अस्पतालों में आवश्यक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं होने या आपातकालीन स्थिति के लिए अधिकारी-कर्मचारी राजधानी रायपुर के तीन और राज्य के बाहर दो निजी अस्पतालों में अपना इलाज करा सकेंगे।  
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव को सफलतापूर्वक निपटने के लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। निर्वाचन कार्य में आदेशित अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए राज्य के सभी शासकीय अस्पतालों में निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। 
विज्ञापन


प्रदेश के राजधानी रायपुर स्थित बालाजी अस्पताल मोवा, रायणा अस्पताल देवेन्द्र नगर रायपुर और रामकृष्ण केयर अस्पताल पचपेड़ी नाका रायपुर में इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। इसी प्रकार राज्य के बाहर हैदराबाद स्थित केयर हॉस्पिटल और विशाखापट्टनम स्थित अपोलो अस्पताल में इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव कार्य में शामिल शासकीय अधिकारी-कर्मचारी, अशासकीय अधिकारी-कर्मचारी, सुरक्षा बलों और स्टाफ के उपचार की सुविधा जिले के शासकीय चिकित्सालयों में उपलब्ध ना होने की स्थिति में जिला प्रशासन के माध्यम से राज्य नोडल एजेंसी, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना, संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं की ओर से इन चिकित्सालयों में रिफर किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed